फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   East Zone will get new road, Tilak Nagar to Ring Road route approved, 680 flats distributed by corporation

Indore: पूर्वी क्षेत्र को मिलेगी नई सड़क, तिलक नगर से रिंग रोड तक के मार्ग को मंजूरी,680 फ्लैट निगम ने बांटे

Thu, 03 Aug 2023 08:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 03 Aug 2023 08:08 PM IST
सार

प्रधानमंत्री आवास योजना के 680 हितग्राहियों को फ्लैट आवंटित किए। श्रमिक क्षेत्र में सोमनाथ की नई चाल का नाम बदलकर सोमनाथ नगर किया गया।  रेडिसन चौराहेे पर योद्धा वीर हरिसिंह नलवा की प्रतिमा लगाने की स्वीकृति प्रदान की गई। 

विज्ञापन
East Zone will get new road, Tilak Nagar to Ring Road route approved, 680 flats distributed by corporation
बैठक में कई कामों को मंजूरी दी गई है। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के पूर्वी क्षेत्र को एक नई सड़क की सौगात मिलेगी। तिलक नगर से रिंग रोड़ तक सड़क निर्माण की मंजूरी नगर निगम ने दी है। श्रीकृष्ण स्कूल से गोयल नगर तक आधे किलोमीटर के हिस्से में यह सड़क बनेगी। इसकी चौड़ाई 60 फीट रहेगी। महापौर परिषद ने सड़क निर्माण के लिए ढाई करोड़ रुपयेे की मंजूरी दी है। इस सड़क के बनने के कनाडि़या रोड से ट्रैैफिक का दबाव कम हो जाएगा। तिलक नगर से रिंग रोड तक भी वाहन जा सकेंगे।

विज्ञापन

सड़क के लिए बाधक हिस्सों को भी हटाना होगा। भविष्य मेें इस सड़क का विस्तार भी हो सकता है। पीएब्लूडी की जमीन से एक लिंक रोड ग्रेटर कैलाश रोड तक जोड़ा जा सकता हैै। बैठक में मेधावी छात्रों को ई बाइक, लेपटॉप व सायकल देने की मंजूरी दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से एमपी बोर्ड परीक्षा में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को इन्हें सौंपा जाएगा। इसके अलावा भंवरकुआं चौराहे से आई.टी. पार्क चौराहे तक और तेजाजी नगर अण्डरपास से पुष्पकुंज हास्पिटल तक स्टार्म वॉटर लाईन डालने की मंजूरी भी दी गई।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के 680 हितग्राहियों को फ्लैट आवंटित किए। श्रमिक क्षेत्र में सोमनाथ की नई चाल का नाम बदलकर सोनाथ नगर किया गया। रेडिसन चौराहेे पर योद्धा वीर हरिसिंह नलवा की प्रतिमा लगाने और सत्यसांई चौराहा पर संत शिरोमणि श्री सेवालाल महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर खुदेगी एमआर-9 सड़क

महापौर परिषद बैठक मेें अनोप टॉकिज चौराहे से आईटीआई चौराहा तक पुरानी ड्रेनेज लाइन के स्थान पर नई ड्रेनेज डालने के काम को मंजूरी दी गई। इस लाइन से नंदानगर,बजरंग नगर,कारस देव नगर, अनुदेशक नगर, क्लर्क नगर कालोनी की गलियों की लाईनों को जोड़ा जाएगा। इस कार्य पर आठ करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। दस साल पहले ही इंदौर विकास प्राधिकरण ने एमआर-9 सड़क का निर्माण किया था। अब फिर ड्रेनेज लाइन डालने के लिए सड़क को खोदा जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed