{"_id":"65d4b4d91c6efdca0c06d622","slug":"e-rickshaw-strike-indore-news-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"E Rickshaw Strike: कल से इंदौर के सात हजार ई रिक्शा चालक हड़ताल पर, नए रूट तय करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
E Rickshaw Strike: कल से इंदौर के सात हजार ई रिक्शा चालक हड़ताल पर, नए रूट तय करने का विरोध
Tue, 20 Feb 2024 07:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 20 Feb 2024 07:49 PM IST
सार
ई-रिक्शा E Rickshaw चालक चिमनबाग चौराहे पर वाहन खड़े कर हड़ताल पर बैठेंगे। बोले- ट्रैफिक जाम की वजह सिर्फ ई रिक्शा नहीं। बसें और कारें भी हों प्रतिबंधित।
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में कल से ई रिक्शा चालक E Rickshaw Drivers हड़ताल पर जा रहे हैं। प्रशासन ने ई रिक्शा चलाने के लिए नए रूट तय किए हैं। इन रूट पर ही विरोध हो रहा है। शहर में सात हजार से अधिक ई रिक्शा हैं। शहर में ई-रिक्शा चलाने के लिए 23 रूट तय किए हैं। हड़ताल के तहत जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए गए हैं। बुधवार को ई-रिक्शा चालक चिमनबाग चौराहे के यहां वाहन खड़े कर हड़ताल पर बैठेंगे। ई-रिक्शा के तय 23 रूट में से सबसे लंबा रूट 28.7 किमी राऊ से देवास नाका है। सबसे छोटा रूट 2.6 किमी महू नाका से अंतिम चौराहा तक का है।
मंगलवार को लिया हड़ताल का फैसला
इंदौर बैटरी ऑटो रिक्शा चालक महासंघ के आदित्य पवार ने बताया कि मंगलवार को हुई बैठक में हमने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। प्रशासन ने जो नए रूट तय किए हैं उनमें हर रूट पर 350 से 400 ई रिक्शा चलेंगे। इस व्यवस्था से सवारियों के लिए खींचतान होगी और ट्रैफिक भी गड़बड़ाएगा। पवार ने बताया कि जो नए रूट तय किए गए हैं वहां पर ई रिक्शा के लिए स्टैंड नहीं हैं। सभी ई रिक्शा चालकों को सड़क से ही सवारियों को उतारना चढ़ाना पड़ेगा।
क्या ई रिक्शा से ही बिगड़ता है ट्रैफिक
पवार ने यह भी सवाल उठाया कि क्या ई रिक्शा से ही ट्रैफिक बिगड़ता है। इंदौर में राजबाड़ा पर भी ई-रिक्शा प्रतिबंधित करने की कोशिशें चल रही हैं। सिटी बस की इंट्री भी राजबाड़ा पर प्रतिबंधित होनी चाहिए, कई जगह कारों को भी प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।