{"_id":"6497df046f88a824f006a45e","slug":"drunk-employee-seen-at-ticket-counter-of-indore-railway-station-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की पर नशे में बेच रहा था टिकट, कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की पर नशे में बेच रहा था टिकट, कार्रवाई की तैयारी
Sun, 25 Jun 2023 12:06 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:06 PM IST
सार
घटना शनिवार रात रेलवे स्टेशन के छोटी ग्वालटोली गेट के पास बने टिकट काउंटर की है। यहां काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी थी,क्योकि काउंटर पर बैठा कर्मचारी न टिकट दे रहा था और न ही वह ठीक से जवाब दे रहा था।
विज्ञापन
नशे की हालत मेें रेलवे कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की पर एक कर्मचारी नशे की हालत में नजर आया। वह काउंटर पर बैठा था और नशे की हालत में इतना चूर था कि ठीक से जवाब भी नहीं दे पा रहा था। इस हालत में यात्रियों ने उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। रेल विभाग ने भी इसे गंभीरता से लिया है और कर्मचारी का मेडिकल कराया है। शराब के नशे में ड्यूटी करने के मामले में उस पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
घटना शनिवार रात इंदौर रेलवे स्टेशन के छोटी ग्वालटोली गेट के पास बने टिकट काउंटर की है। यहां काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी थी, क्योंकि काउंटर पर बैठा कर्मचारी न टिकट दे रहा था और न ही वह ठीक से जवाब दे रहा था। बोझिल आंखों से कभी याात्रियों को देख रहा था तो कभी नीचे गर्दन कर लहरा रहा था। काउंटर पर भीड़ बढ़ने पर एक यात्री ने अपना मोबाइल निकाला और नशे में डूबे कर्मचारी का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
शरीर में अल्कोहल मिली तो कार्रवाई
इस मामले में रेलवे जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। घटना शनिवार शाम की है। वह रेलवे का ही कर्मचारी है। उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट में यदि अल्कोहल का सेवन पाया गया था तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल रेलवे के इस कर्मचारी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
