फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   dr ambedkar nagar kota new delhi express train schedule time date ticket booking

Indore News: दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी सौगात, नई सुपरफास्ट ट्रेन आज से शुरू, यहां पढ़ें रूट और टाइमिंग

Sun, 13 Apr 2025 10:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 13 Apr 2025 10:40 PM IST
सार

Indore News: डॉ. अंबेडकर नगर से नई दिल्ली के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत रविवार, 13 अप्रैल को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा की गई। यह नई ट्रेन मध्य प्रदेश और राजस्थान के पर्यटन, शिक्षा एवं व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

विज्ञापन
dr ambedkar nagar kota new delhi express train schedule time date ticket booking
ट्रेन टिकट - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

इंदौर के नागरिकों को रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के पर्यटन/दर्शनीय स्थलों को बढ़ावा देने और सुगम आवागमन के उद्देश्य से रेलवे द्वारा नियमित रेल सेवा के रूप में यात्रियों को यह सुविधा दी गई है। रविवार 13 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर नगर एवं कोटा रेलवे स्टेशनों पर डॉ. अम्बेडकर नगर- कोटा- नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 20155/20156 डॉ. अम्बेडकर नगर- नई दिल्ली- डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन का नियमित संचालन भारतीय संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली ‘महू’ शहर के डॉ. अम्बेडकर नगर रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच किया जाएगा। इसी तरह कोटा से ट्रेन नं. 02055 कोटा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन और डॉ. अम्बेडकर नगर से 09355 डॉ. अम्बेडकर नगर – कोटा स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा। डॉ. अम्बेडकर नगर-कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन


मप्र, दिल्ली और राजस्थान के बीच कई क्षेत्रों में होगा फायदा
इस नई रेल सेवा के आरंभ होने से राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा को देश की राजधानी नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश में स्थित महाकाल की नगरी उज्जैन, मध्यप्रदेश की औद्योगिक नगरी इंदौर एवं डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। राजस्थान एवं मध्य प्रदेश राज्यों के अंतर्गत आने वाले पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों जैसे मथुरा, उज्जैन, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, देवास एवं इंदौर के विकास को बढ़ावा मिलेगा, जिससे दोनों राज्यों का आर्थिक एवं सामाजिक विकास होगा। इस नई रेल सेवा की सौगात से विद्यार्थियों, व्यापारियों, किसानों एवं आमजन को सीधा लाभ पहुंचेगा। राजस्थान एवं मध्य प्रदेश राज्यों के यात्रियों को देश की राजधानी नई दिल्ली के लिए सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए सीधी ट्रेन की उपलब्धता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


02055 कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस (स्पेशल ट्रेन सेवा)
नई ट्रेन के शुभारंभ में उद्घाटक सेवा गाड़ी संख्या 02055 स्पेशल कोटा से रविवार, 13 अप्रैल को रात 22.30 बजे प्रस्थान कर सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, भरतपुर, मथुरा एवं हजरत निजामुद्दीन होकर नई दिल्ली सुबह 05.20 बजे पहुंचेगी।

09355 डॉ. अम्बेडकर नगर – कोटा एक्सप्रेस (स्पेशल ट्रेन सेवा)
नई ट्रेन के शुभारंभ में उद्घाटक सेवा गाड़ी संख्या 09355 स्पेशल डॉ. अम्बेडकर नगर से रविवार, 13 अप्रैल को रात 22.30 बजे प्रस्थान कर इन्दौर, देवास, उज्जैन, नागदा, शामगढ़, भवानीमंडी एवं रामगंजमंडी होकर कोटा सुबह 04.25 बजे पहुंचेगी।

20156/20155 नई दिल्ली-डॉ अम्बेडकर नगर- नई दिल्ली के बीच नई ट्रेन
यह नई ट्रेन नई दिल्ली-डॉ अम्बेडकर नगर (महू)-नई दिल्ली के बीच नियमित रूप से 14 अप्रैल को नई दिल्ली से एवं 15 अप्रैल को डॉ अम्बेडकर नगर (महू) से चलेगी। इस गाड़ी में 1 प्रथम श्रेणी एसी, 2 द्वितीय श्रेणी एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 5 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी एवं 1 जनरेटरकार सहित कुल 22 कोच होंगे।

गाड़ी संख्या 20156 नई दिल्ली-डॉ अम्बेडकर नगर ट्रेन नई दिल्ली से रात 23.25 बजे प्रस्थान कर मंडल के भरतपुर स्टेशन पर रात 01.38 बजे, बयाना 02.05 बजे, गंगापुर सिटी 02.58 बजे, सवाई माधोपुर 03.43 बजे, कोटा सुबह 05.20 बजे, रामगंजमंडी 06.13 बजे, भवानीमंडी 06.33 बजे एवं शामगढ़ 06.58 बजे 09:05 बजे नागदा, 10:30 उज्जैन, 11:18 देवास दोपहर 12.00 बजे इंदौर और 12.50 बजे गंतव्य स्टेशन डॉ अम्बेडकर नगर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 20155 डॉ अम्बेडकर नगर-नई दिल्ली ट्रेन डॉ अम्बेडकर नगर से दोपहर 15.30 बजे प्रस्थान कर इंदौर 15.50 बजे, देवास 16:26 बजे, उज्जैन 17:15 बजे, नागदा 18:25 बजे पहुंचकर, शामगढ़ 19.38 बजे, भवानीमंडी 20.00 बजे, रामगंजमंडी 20.23 बजे, कोटा 21.25 बजे, सवाई माधोपुर 22.43 बजे, गंगापुर सिटी 23.28 बजे, बयाना मध्य रात्रि 00.23 बजे एवं भरतपुर 00.58 बजे और प्रातः 04.25 बजे गंतव्य स्टेशन नई दिल्ली पहुंचेगी।


इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यह नई गाड़ी दोनों दिशाओं में नई दिल्ली-डॉ अम्बेडकर नगर के बीच हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, भरतपुर, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, शामगढ़, नागदा, उज्जैन, देवास एवं इंदौर स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed