फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Double Murder crime case relations with many women indore

Double Murder: कई महिलाओं से अवैध संबंध थे, वीडियो भी बनाए, होटल संचालक और ब्यूटीशियन की तलवारों से हत्या

Sun, 10 Dec 2023 06:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 10 Dec 2023 06:14 PM IST
सार

इंदौर में हुए दोहरे हत्याकांड Double Murder में पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे अवैध संबंधों की जानकारी मिली है। सात लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Double Murder crime case relations with many women indore
रवि ठाकुर और सरिता ठाकुर की तलवारों से हत्या कर दी गई। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड Double Murder में पुलिस ने हत्यारों को पकड़ लिया है। हत्याकांड अवैध संबंधों की वजह से हुआ था। मृतक रवि ठाकुर के कई महिलाओं से संबंध थे। इन्हीं में से एक महिला और उसके पति ने रवि ठाकुर और सरिता ठाकुर की तलवारों से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


रवि के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे
रवि के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे जिनमें से पुलिस को तीन की जानकारी मिली है। हत्याकांड के पीछे असली वजह अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग है। यह वीडियो मृत सरिता की सहेली ममता उर्फ पिंकी का है, जो मृत रवि ठाकुर ने बनाया था। रवि ठाकुर ने सरिता के माध्यम से ममता से दोस्ती की। इसके बाद उसने ममता के साथ संबंध बनाए और इस दौरान वीडियो भी बना लिया। बाद में पता चला कि इस पूरे मामले में रवि अकेला नहीं है। उसके साथ सरिता भी शामिल है। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर रवि ममता को ब्लैकमेल करने लगा था। सरिता की सहेली ने यह बात अपने पति को बताई। पति और ममता ने इसके बाद सरिता और रवि की हत्या की योजना बनाई। दोनों ने सरिता के घर में रवि को योजना के तहत बुलाया। रवि के आने के पहले सरिता की हत्या कर दी बाद में ममता ने संबंध बनाने के बहाने रवि के कपड़े उतरवाए और आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद ममता और उसके पति नितीन ने रवि की भी तलवार और चाकू से हत्या कर दी। 
विज्ञापन


दोनों के शरीर पर वस्त्र नहीं थे
घटना वाले मकान में मृतका सरिता किराए से रहती थी। शव मकान की तीसरी मंजिल पर तीसरे कमरे में मिले। दोनों के शरीर पर वस्त्र भी नहीं थे। उन्हें तलवार और चाकू से मारा गया। एफएसएल विशेषज्ञों को भी बुलाया गया। सरिता ब्यूटी पार्लर चलाती थी। रवि का सरवटे बस स्टैंड पर मां वैष्णवी नाम से होटल (लाज) है। टीआई राजेश साहू के मुताबिक हत्या की घटना शाम करीब पांच बजे की है। सरिता ठाकुर की बेटी इशिका जब घर आई तो उसने मां का शव देखा। रवि कार से आया था। घटना के समय सरिता का पति ऋषि भी नहीं था। उसका एक बेटा भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पुलिसकर्मियों ने निभाई सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना एरोड्रम निरीक्षक राजेश साहू, उप निरी. लक्ष्मण सिंह गौड़, सउनि. रविराज सिंह बैस, प्रआर.अरविन्द सिंह तोमर, प्रआर. पवन पाण्डेय, प्रआर. कमलेश चावडा, प्रआर. विलियम सिंह, प्रआर, जितेन्द्र सांखला, प्रआर, विजय वर्मा, प्रआर. माखन चौधरी, आर. संजय दांगी, आर. विशाल दभाडे म.आर. रितीका शर्मा, सीमा तथा डीसीपी कार्यालय जोन-01 की सायबर टीम की सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed