फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Doctor jumps from second floor of Indore mall, dies

Indore News: इंदौर के मॉल की दूसरी मंजिल से कूदकर बुजुर्ग डॉक्टर ने दी जान, बीमारी से परेशान थे

Mon, 13 Mar 2023 05:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 13 Mar 2023 05:01 PM IST
सार

डॉ. सोनी घर से अपनी कार में सवार होकर निकले थे। वे मॉल के भीतर काफी देर तक इधर-उधर घुमते रहे। फिर अचानक दूसरी मंजिल पर जाकर कूद गए। सिर के बल गिरने से उनके गंभीर चोट आई।

विज्ञापन
Doctor jumps from second floor of Indore mall, dies
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के सी-21 मॉल की दूसरी मंजिल से एक बुजुर्ग डॉक्टर ने छलांग लगा दी। सिर के बल गिरने से उनकी मौत हो गई। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि जब वे कूदे तो आसपास कोई नहीं था। वे अपने कार ड्रायवर के साथ मॉल में आए थे और ड्रायवर को कहा था कि वे शॉपिंग करने जा रहा हूं, तुम मॉल के बाहर खड़े रहकर इंतजार करो।

विज्ञापन


विजय नगर पुलिस के अनुसार 75 वर्षीय डॉ. मनमोहन सोनी चोइथराम अस्पताल में नौकरी करते थे। वे रीढ़ की हड्डी की बीमारी से परेशान थे। वे इलाज के लिए मुंबई जाने वाले थे। यह माना जा रहा है कि बीमारी से परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी की, उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


मॉल के भीतर घूमते रहे सोनी
डॉ. सोनी घर से अपनी कार में सवार होकर निकले थे। वे मॉल के भीतर काफी देर तक इधर-उधर घूमते रहे। फिर अचानक दूसरी मंजिल पर जाकर कूद गए। सिर के बल गिरने से उनके गंभीर चोट आई। जब वे फर्श पर गिरे तो लोगों ने उन्हें उठाया और तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सिर पर गहरी चोट लगने से उनका काफी खून बह गया था। डॉक्टर सोनी की एक बेटी है जो मुंबई में रहती है। पुलिस ने डॉ. सोनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉक्टर के परिजनों से भी पुलिस बयान दर्ज कर आगे जांच करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed