फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   disabled girl Pregnant mother accused the organization

Indore News: दिव्यांग बच्ची हुई गर्भवती, मां ने संस्था पर लगाया आरोप

Fri, 10 Feb 2023 06:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 10 Feb 2023 06:23 PM IST
सार

मां का आरोप है कि जिस संस्था में उसे रखा था वहीं पर बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है। मामला विजय नगर क्षेत्र की अनुभूति विजन सेवा संस्था का है।

विज्ञापन
disabled girl Pregnant mother accused the organization
दिव्यांग बच्ची के साथ बलात्कार - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक दिव्यांग बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। मां का आरोप है कि जिस संस्था में उसे रखा था वहीं पर बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है। मामला विजय नगर क्षेत्र की अनुभूति विजन सेवा संस्था का है। मां ने बताया कि पुलिस केस दर्ज करने में भी उसे दो थानों के बीच कई बार बच्ची को लेकर चक्कर लगाने पड़े। दोनों ही थाने एक दूसरे पर केस दर्ज करने की बात कह रहे थे। अब इस मामले में कलेक्टर ने जांच बैठा दी है। विजय नगर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर संस्था के रिकॉर्ड जब्त किए हैं। बच्ची बोल और सुन नहीं पाती है और अभी बातचीत करने की स्थिति में भी नहीं है इसलिए पुलिस साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट के जरिए बच्ची से पूछताछ कर रही है। बच्ची इस संस्था में पिछले छह साल से रह रही है। 
विज्ञापन


मां चलाती है घर खर्च
बच्ची के पिता की बायपास सर्जरी हुई है और मां ठेला लगाकर घर चलाती है। पैसों के अभाव में मां ने बच्ची को संस्था में रखा था। मां ने बताया कि छह महीने पहले बच्ची की तबियत संस्था में बहुत खराब हो गई थी तो उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। ठीक होने के बाद उसे फिर से संस्था में पहुंचाया। बाद में संस्था ने कहा कि बच्ची को ले जाओ। जब हमने जांच करवाई तो पता चला कि वह छह महीने से गर्भवती है। 
विज्ञापन


दो थानों के बीच परेशान होती रही मां
मां ने बताया कि पहले वह विजय नगर थाने में बच्ची को लेकर पहुंची लेकिन वहां पर केस दर्ज करने के लिए मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला लसूडिय़ा थाने में आता है। वहां से वह लसूडिय़ा थाने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि विजय नगर जाओ। इस तरह वह दोनों थाने में परेशान होते रहे। बाद में विजय नगर थाने में शिकायत दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुभूति विजन सेवा संस्थान की संचालिका चंचल सलारिया ने कहा कि बच्ची पिछले छह साल से उनकी संस्था में रह रही है। बच्ची की उम्र 22-23 साल है और उसे फिट आता है। बच्ची इलाज करवाने के बाद जब दोबारा आई तो हमें शक हुआ। हमने मेडिकल जांच करवाई तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद हमने उसे ले जाने के लिए कहा। 


विजय नगर थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर ने कहा कि बच्ची गर्भवती है। परिजन ने संस्था पर ही आरोप लगाया है कि वहां रहने के दौरान ही बच्ची से बलात्कार किया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed