फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Director of Mandi Board returning to Indore, Mahendra Chauhan, victim of a road accident, seriously injured

Indore: इंदौर लौट रहे मंडी बोर्ड के डायरेक्टर महेंद्र चौहान सड़क हादसे का शिकार, गंभीर घायल

Mon, 01 May 2023 06:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 01 May 2023 06:41 PM IST
सार

इंदौर उज्जैन रोड पर हरी फाटे के पास अचानक एक कार सड़क पार करने लगी। चौहान की कार की गति तेज थी। वे स्पीड पर नियंत्रण नहीं पाए,हालांकि उन्होंने कार में जोर से ब्रेक लगाया। इसके बावजूद दोनो कारों की भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
Director of Mandi Board returning to Indore, Mahendra Chauhan, victim of a road accident, seriously injured
उज्जैन रोड पर सड़क हादसा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

उज्जैन से इंदौर लौट रहे मंडी बोर्ड के डायरेक्टर महेंद्र चौहान का हरी फाटे के समीप एक्सीटेंड हो गया। उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आई हैै। कार वे खुद चला रहेे थे और अकेेले थे। उनकी कार की टक्कर एक दूसरी कार से हुई, जो सड़क पार कर रही थी।

विज्ञापन

महेंद्र सिंह चौहान सोमवार सुबह उज्जैैन गए थे। वे वहां से शाम को लौट रहे थे। कार में उनके साथ कोई नहीं था। इंदौर उज्जैन रोड पर हरी फाटे के पास अचानक एक कार सड़क पार करने लगी। चौहान की कार की गति तेज थी। वे स्पीड पर नियंत्रण नहीं पाए,हालांकि उन्होंने कार में जोर से ब्रेक लगाया। इसके बावजूद दोनो कारों की भिड़ंत हो गई। चौहान की कार के बोनट का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

टक्कर के बाद लोगों ने उन्हें कार से निकाला। उनके सिर से खून बह रहा था और पैरों भी चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया,हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। चौहान इंदौर नगर निगम में उपायुक्त रह चुके है। फिलहाल वे इंदौर में ही मंडी बोर्ड मेें डायरेक्टर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed