{"_id":"63c9287c82a0ac220e2e384c","slug":"direct-flight-is-going-to-be-available-from-indore-to-varanasi-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर से वाराणसी के लिए सीधी उड़ान मार्च से, दोनों शहरों के पर्यटन में होगा इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर से वाराणसी के लिए सीधी उड़ान मार्च से, दोनों शहरों के पर्यटन में होगा इजाफा
Thu, 19 Jan 2023 05:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 19 Jan 2023 05:06 PM IST
सार
इंदौर से वाराणसी के लिए सीधी उड़ान मिलने वाली है. हाल ही के कुछ समय में दोनों शहरों के बीच तेजी से आवाजाही बढ़ी है
विज्ञापन
इंदौर से वाराणसी के लिए सीधी उड़ान
- फोटो : न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने के बाद से यात्रियों की सुविधा में लगातार इजाफा हो रहा है. मार्च से इंदौर से वाराणसी के लिए सीधी उड़ान शुरू होने वाली है. इससे न सिर्फ यात्रियों को लाभ होगा बल्कि दोनों शहरों के पर्यटन में भी इजाफा होगा. मार्च में समर वैकेशन लगने के दौरान फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद है.
इंदौर की पूर्व एयरपोर्ट डायरेक्टर ने की पहल
बताया जा रहा है की इंदौर पूर्व एयरपोर्ट डायरेक्टर आर्यमा सान्याल ने इसके लिए पहल की है. वे अब वाराणसी की एयरपोर्ट डायरेक्टर हैं. हाल ही में इंडिगो के अधिकारियों से सान्याल ने चर्चा करते हुए कहा कि वाराणसी से इंदौर के बीच प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं. यह संख्या अब दिनों दिन बढ़ती जा रही है. सीधी उड़ान ना होने के कारण दोनों ही शहरों के यात्रियों को दूसरे शहरों से होते हुए आना-जाना करना पड़ता है। इस वजह से यात्रियों का ज्यादा समय और पैसा खर्च होता है। इंडिगो सीधी उड़ान शुरू करना चाहता है जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिल पपाएगी और इससे कंपनी को भी काफी फायदा होगा। वाराणसी एयरपोर्ट डायरेक्टर सान्याल ने बताया कि इंडिगो के अधिकारियों ने उनकी इस मांग को गंभीरता से लेते हुए मार्च अंत से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस फ्लाइट को शुरू करने की सहमति दी है. अब कंपनी तुरंत प्रक्रिया भी शुरू कर रही है।
बढ़ेगा पर्यटन
दोनों ही शहर पर्यटन के लिहाज से बहुत महत्त्वपूर्ण हैं और सीधी उड़ान शुरू होने से दोनों शहरों में आवाजाही बढ़ेगी और पर्यटन को भी फायदा होगा. इंदौर जहां स्वछता और फ़ूड के लिए लोकप्रिय है तो वाराणसी धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है.