फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Digvijay Singh wife raised the issue of sand mining Before the Bharat Jodo Yatra will enter MP on November 20

Indore: भारत जोड़ो से पहले दिग्विजय की पत्नी ने उठाया रेत खनन का मुद्दा,20 नवंबर को MP में प्रवेश करेगी यात्रा

Wed, 02 Nov 2022 10:51 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 02 Nov 2022 10:51 AM IST
सार

अमृता सिंह ने सोशल मीडिया पर नर्मदा नदी में रेत खनन के मुद्दे को हवा देने की कोशिश की। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में नर्मदा नदी में हो रहे रेत खनन का वीडियो अपलोड किया।

विज्ञापन
Digvijay Singh wife raised the issue of sand mining Before the Bharat Jodo Yatra will enter MP on November 20
पहली तस्वीर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की, दूसरी दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी एंकर और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय भारत जोड़ो यात्रा में पदयात्री के तौर पर शामिल हैं। इस माह 20 नवबंर को यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश करने वाली है और नर्मदा घाटी से जुड़े इलाकों में भी जाएगी। यात्रा से पहले अमृता सिंह ने सोशल मीडिया पर नर्मदा नदी में रेत खनन के मुद्दे को हवा देने की कोशिश की। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में नर्मदा नदी में हो रहे रेत खनन का वीडियो अपलोड किया। उन्होंने लिखा कि नर्मदा नदी के रेत खोर मां नर्मदा के गर्भ को खोदकर उसे बांझ बनाने की होड़ में लगे हैं। नर्मदा अपने किनारों पर एशिया की सबसे उर्वर मिट्टी का उपहार देने वाली नदी है, लेकिन अब लोग सेवा का मेवा खाने को आतुर हैं। उनकी पोस्ट पर कई कमेंट भी लोगों ने किए और भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। अमृता ने कानून व्यवस्था पर कमेंट करते हुए लिखा कि-‘न्याय की देवी ने आंखों पर ऐसी पट्टी बांध ली है कि उसे अब अन्याय दिखता ही नहीं है।’ अमृता की इस पोस्ट को प्रदेश की राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नर्मदा नदी के अवैध खनन का मुद्दा भी उठ सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को जमकर घेरा था। 
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह के साथ नर्मदा परिक्रमा भी कर चुकी है अमृता
दिग्विजय सिंह के साथ विवाह बंधन में बंधने के बाद अमृता कई मौकों पर उनके साथ सार्वजनिक रूप से नजर आती हैं। अमृता पिछले विधानसभा चुनाव के पहले दिग्विजय सिंह के साथ 3300 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा भी कर चुकी हैं। तब भी उन्होंने समय-समय पर नर्मदा नदी से जुड़ी पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर की थी। अभी वह दिग्विजय सिंह के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed