फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Digvijay Singh trapped for making controversial remarks on former Sarsangh driver Gowalkar, case registered

Madhya Pradesh: पूर्व सरसंघचालक गोलवलकर पर विवादित टिप्पणी करने पर फंसे दिग्विजय सिंह, इंदौर में केस दर्ज

Sun, 09 Jul 2023 10:07 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 09 Jul 2023 10:07 AM IST
सार

पुलिस ने शिकायत को सही मानते हुए दिग्विजय सिंह के खिलाफ धारा-153 ए, 469,500 और 505 के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि सिंह ने अपने ट्वीट में तथ्यहीन जानकारी दी है  और वे संघ की छवि बिगाड़ने के लिए लगातर कोशिश करते हैैं।

विज्ञापन
Digvijay Singh trapped for making controversial remarks on former Sarsangh driver Gowalkar, case registered
दिग्विजय सिंह - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

पूर्व सरसंघचालक गुरु माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में इंदौर में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर प्रकरण दर्ज हुआ है। सिंह ने गोलवलकर को मुस्लिम और दलित विरोधी बताते हुए एक पोस्टर ट्वीटर पर ट्वीट किया था। उनकी पोस्ट पर हाईकोर्ट के वकील राजेश जोशी ने आपत्ति ली और इंदौर के तुकोगंज थाने में उनके खिलाफ शिकायत की।

विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत को सही मानते हुए दिग्विजय सिंह के खिलाफ धारा-153 ए, 469,500 और 505 के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि सिंह ने अपने ट्वीट में तथ्यहीन जानकारी दी है और वे संघ की छवि बिगाड़ने के लिए लगातर कोशिश करते हैं। उनकी पोस्ट से भावनाएं आहत हुई हैं।

विज्ञापन


उज्जैन और राजगढ़ में भी शिकायत
इसी मामले को लेकर राजगढ़  कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं पूर्व सीएम के खिलाफ उज्जैन में भी इस पोस्ट को लेकर शिकायत थानेे में की गई है। सिंह ने अपनी पोस्ट में गुरु गोलवलकर के बारे में कहा है कि वे दलित, पिछड़ों और मुुसलमानों को बराबरी का अधिकार देने के खिलाफ थे और इस बारे मेें उनके एक विचार को गोलवलकर के फोटो के साथ पोस्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी इस पोस्ट पर आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेडकर ने ट्वीट करते हुए कहा कि ट्वीट भ्रामक है और तथ्यहीन है। गुरु गोलवलकर ने कभी इस तरह के विचार व्यक्त नहीं किए। सिंह की पोस्ट सामाजिक विद्वेष बढ़ाने वाली है, जबकि गोलवलकर ने सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के लिए लगातार प्रयास किए। सिंह ने पिछले साल खरगोन दंगों को लेकर भी गलत पोस्ट कर दी थी और उनके खिलाफ थाने में शिकायत हुई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed