फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Digvijay Singh said - I am corona virus for BJP and Sangh

Indore: सिलावट के बयान पर दिग्विजय का पलटवार, बोले- मैं भाजपा और संघ के लिए कोरोना वायरस हूं

Wed, 26 Apr 2023 07:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 26 Apr 2023 07:55 PM IST
सार

सिंह ने स्थानीय नेताओ से पूछा कि यहां बीएलए के नियुकि्तयां हुई या नहीं, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा कि यहां तो शहर अध्यक्ष ही नहीं है।

विज्ञापन
Digvijay Singh said - I am corona virus for BJP and Sangh
दिग्विजय सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर दौरे पर आए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के बयान के जबाव में कहा कि आने वाले दिनों में वे भाजपा के लिए कोरोना वायरस साबित होंगे। वे भारतीय जनता पार्टी और संघ के लिए कोरोना वायरस जैसे हैं। सिंह ने मंत्री सिलावट पर निशाना साधते हुए कहा कि तुलसी सिलावट पहले क्या थे, यह सारा शहर जानता है। कौन सा सिलावट का धंधा चलता है। उनके पास कहां से पैसा आया। यह उन्हें बताना चाहिए।

विज्ञापन

आपको बता दें कि सिलावट ने पिछले दिनों दिग्विजय सिंह की तुलना कोरोना वायरस से करते हुए कहा था कि उन्हें तो चीन में जन्म लेना चाहिए। इंदौर यात्रा के दौरान सिंह सेवादल के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा ने मतदाता सूची में गड़बड़ी की है। इंदौर में 500 से ज्यादा बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) बना दिए जो हाईस्कूल पास नहीं है। वे भाजपा के नेता के रूप में नाम काट रहे हैं और जोड़ रहे हैं।

विज्ञापन

यहां तो अध्यक्ष ही नहीं है
सिंह ने कहा कि स्थानीय चुनाव की मतदाता सूची अलग होती है और विधानसभा चुनाव की सूची अलग होती है, लेकिन कई बार नाम कट जाते हैं। उन्होंने स्थानीय नेताओं से पूछा कि यहां बीएलए की नियुक्तियां हुई या नहीं? संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा कि यहां तो शहर अध्यक्ष ही नहीं है। क्या चुनाव होने के बाद नियुक्ति करोगे? यहां के प्रभारी महेंद्र जोशी हैं। अब उनसे कहेंगे। फिर उन्होंने जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव से पूछा कि तुमने बीएलए के फार्म भरे या नहीं? यादव ने कहा कि फार्म भरे हैं तो सिंह ने कहा कि उसे निर्वाचन आायोग की वेबसाइट पर अपलोड कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed