फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Digvijay Singh bjp congress bajrang dal assembly elections

MP Politics: दिग्विजय का बड़ा बयान, कहा- हम कभी जय श्रीराम नहीं बोलेंगे, बजरंग दल अफीम बेचने वालों का समूह

Wed, 07 Jun 2023 05:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 07 Jun 2023 05:57 PM IST
सार

इंदौर में चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की 120 से 150 सीट आने का दावा किया

विज्ञापन
Digvijay Singh bjp congress bajrang dal assembly elections
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान की गई नर्मदा परिक्रमा यात्रा में मैंने भाजपा के लिए जितना विरोध और असंतोष देखा था उससे कहीं ज्यादा इस बार है। कांग्रेस की सरकार गिराने के कारण जनता में असंतोष चार गुना हो गया है। 60 सीटों पर यात्रा के बाद मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस 120 से 150 सीटें लेकर आएगी। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।

विज्ञापन

 

बजरंग दल गुंडों का समूह

दिग्विजय सिंह ने कहा कि बजरंग दल अफीम और गांजा बेचने वालों का समूह है। बजरंग दल के लोग आज पाकिस्तान के लिए जासूसी करने में पकड़ा रहे हैं। इसके बावजूद भाजपा के नेता उनका संरक्षण कर रहे हैं और उन पर केस तक दर्ज नहीं होने देते। भोपाल आईटी सेल के ध्रुव सक्सेना और बजरंग दल का अध्यक्ष बलराम सिंह आईएसआई के लिए जासूसी करने में पकड़ाया, लेकिन उसके ऊपर सरकार के दबाव में राजद्रोह का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली सरकार इन सभी अपराधियों को बचा रही है।

विज्ञापन

 

हम जय श्री राम का नारा नहीं लगाएंगे

हम जय श्री राम का नारा नहीं लगाते, जय सियाराम का नारा लगाते हैं। क्योंकि हमारे लिए माता सीता का भी भगवान राम के जितना आदर है। हालांकि हम जय सियाराम के नारे को लेकर चुनाव में नहीं उतरेंगे क्योंकि हम धर्म को राजनीति में हथियार के रूप में इस्तेमाल नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मेरे रहते सिंधिया कांग्रेस में कभी वापस नहीं आ सकते

दिग्विजय सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य सभी नेता जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए वे मेरे रहते कभी कांग्रेस में वापस नहीं आ पाएंगे। मध्यप्रदेश में हर काम का कमीशन सीधे मुख्यमंत्री तक जाता है। 

 

यह भी बोले 

  • महाकाल में 80 परसेंट कमीशन लेकर काम किया गया। 
  • मुसलमानों के साथ भाजपा के शासन में अत्याचार हुआ है यह बिल्कुल सच है। 
  • इस बार कांग्रेस में अति उत्साह है और भाजपा में अति निराशा।
  • सांसद शंकर लालवानी के दबाव में बेलेश्वर महादेव मंदिर बावड़ी हादसे के मुख्य आरोपी सेवाराम गलानी को आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed