Dewas: देवास की बस्ती में आग, छह से ज्यादा मकान जले, दो सिलिंडर भी फटे
खुद की गृहस्थी का सामान न जल जाए। इस कारण कई कई परिवार घरों से सामान निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर रखने लगे। आग की वजह से आधा दर्जन से ज्यादा कच्चे मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग में गैस के सिलिंडर भी विस्फोट के साथ फटे।
विस्तार
देवास की शिवाजी नगर बस्ती में गुरुवार को लगी आग के कारण छह से ज्यादा कच्चे मकान जल गए। आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग के कारण दो सिलिंडर भी फट गए।
शिवाजी नगर की झुग्गी बस्ती के एक झोपड़े में आग लगी। बस्तीवासी उस पर काबू पाते, उससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के कच्चे मकानों को भी चपटे मे ले लिया एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, लेकिन आग के कारण बस्ती में अफरा-तफरी मच गई।
खुद की गृहस्थी का सामान न जल जाए। इस कारण कई कई परिवार घरों से सामान निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर रखने लगे। आग की वजह से आधा दर्जन से ज्यादा कच्चे मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग में गैस के सिलिंडर भी विस्फोट के साथ फटे, लेकिन उससे किसी को चोट नहीं पहुंची।
आग पहले एक मकान में लगी, लेकिन घनी बसाहट होने के कारण आग ने दस मिनट के भीतर दूसरे कच्चे मकानों को चपेट में ले लिया। उसमें रहने वाले लोग जान बचाकर भागे। सघन बस्ती होने के कारण फायर ब्रिगेट की दमकलों को भी मौके पर पहुंचने में परेशानी हुई।
छोटी दमकलें बस्ती में पहुंच सकी। पहले फायरब्रिगेड के अमले में बिजली सप्लाई बंद की, फिर आग बुझाने का काम शुरू किया। उससे पहले बस्तीवाले सक्रिय हो गए थे और बाल्टियों और ड्रम की मदद से पानी की बौछार आग पर मारते रहे। एक घंटे में फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। आग के कारण कुछ परिवारों की गृहस्थी का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
