फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   devi ahilya hospital and research centre fir indore news

Indore News: फर्जी कैंसर अस्पताल के संचालक पर छह एफआईआर दर्ज

Tue, 12 Mar 2024 08:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 12 Mar 2024 08:06 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग मामलों में अजय हार्डिया पर एफआईआर दर्ज करवाईं। 
 

विज्ञापन
devi ahilya hospital and research centre fir indore news
अस्पताल पर कार्रवाई के दौरान का फोटो। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

देवी अहिल्या हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर के संचालक अजय हार्डिया पर अलग-अलग धाराओं में छह एफआईआर दर्ज की गई हैं। बिना डिग्री के भी यहां पर अजय कैंसर के मरीजों का इलाज कर रहे थे। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चितावद स्थित इनके अस्पताल को सील किया था। कल रात को भंवरकुआं थाने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अजय पर केस दर्ज करवाया। खुद को डॉक्टर बताने वाले अजय पर अब तक छह एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इससे पहले हार्डिया पर भंवरकुआं थाने में ही तीन, संयोगितागंज थाने में एक और शिप्रा थाने में एक एफआईआर दर्ज है। सीएम हाउस में शिकायत हुई थी कि हार्डिया के पास बैचलर ऑफ इलेक्ट्रो हौम्योपैथी की डिग्री है। यह डिग्री लेने वाला डाक्टर एलैपैथी का इलाज नहीं कर सकता है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन में आया और उसने तुरंत अस्पताल पर कार्रवाई की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed