फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   devi ahilya bai holkar international airport records

Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर एक दिन में दस हजार यात्रियों ने उड़ान भरी, बनाया रिकार्ड

Sat, 22 Apr 2023 11:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 22 Apr 2023 11:13 PM IST
सार

खास बात यह है कि जब इंदौर से रोज 90 से ज्यादा उड़ानें संचालित होती थी तब भी यात्री संख्या 10 हजार के आंकड़े को छू नहीं पाई थी लेकिन शुक्रवार को रिकार्ड टूटा।

विज्ञापन
devi ahilya bai holkar international airport records
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 10 हजार से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। यह इंदौर एयरपोर्ट के इतिहास में एक दिन में आने और जाने वाले यात्रियों की सर्वाधिक संख्या है। खास बात यह है कि जब इंदौर से रोज 90 से ज्यादा उड़ानें संचालित होती थी तब भी यात्री संख्या 10 हजार के आंकड़े को छू नहीं पाई थी लेकिन शुक्रवार को सिर्फ 83 उड़ानों के साथ ही 10,374 यात्रियों ने सफर किया। यह उड़ानें इंदौर से देश दुनिया के 24 शहरों के लिए संचालित हुई थी। इंदौर की इस उड़ान को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि इस साल इंदौर कुल यात्री संख्या के सालाना रिकॉर्ड को भी तोड़ देगा। 2019 में इंदौर से अभी तक सर्वाधिक 30 लाख से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया था। 
विज्ञापन


एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरपोर्ट प्रबंधन की रिपोर्ट
इंदौर एयरपोर्ट पर रोजाना यात्रियों और उड़ानों की संख्या की गणना एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा की जाती है। इसमें यात्री संख्या की जानकारी एयर लाइंस से ली जाती है। इसी आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट में सामने आया है कि 21 अप्रैल को इंदौर से कुल 10374 यात्रियों ने सफर किया। इसमें 5384 यात्री इंदौर आने वाले और 4990 यात्री जाने वाले थे। एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में सामने आया है कि कल 83 उड़ानों का संचालन हुआ है। यानी सिर्फ 83 उड़ानों के साथ ही इंदौर ने अब तक के सर्वाधिक यात्रियों का आंकड़ा छू लिया है, जबकि 2019 में इंदौर से रोजाना 96 उड़ानों तक का संचालन होता था, लेकिन कभी भी यात्री संख्या का आंकड़ा 9500 से आगे नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


80 घरेलू और 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
रिपोर्ट के मुताबिक यात्री और उड़ानों की संख्या का आकलन 20 अप्रैल रात 12 बजे से लेकर 21 अप्रैल की रात 12 बजे तक के बीच 24 घंटे का किया गया है। इस दौरान इंदौर से 80 घरेलू और 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन हुआ। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में एयर इंडिया एक्सप्रेस की देर रात दुबई जाने वाली उड़ान और सुबह शारजाह से आकर वापस जाने वाली उड़ान शामिल है। इन उड़ानों को जाने में 143 और आने में 93 यात्री मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित यात्रियों के साथ पर्यटक भी बढ़े
ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि 2019 में इंदौर से 30 लाख से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया था। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन लगने के बाद से यात्री संख्या कम हो गई थी, लेकिन अब इंदौर ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। ताजे आंकड़ों को देखकर लगता है कि इस साल इंदौर एयरपोर्ट 2019 के 30 लाख यात्री संख्या के रिकार्ड को भी तोड़ देगा। तब रोजाना औसत 8400 यात्रियों ने सफर किया था। उन्होंने बताया कि स्थिति सामान्य होने के साथ ही सामान्य यात्रियों के साथ ही पर्यटकों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आने वाले दिनों में ये आंकड़े और बढ़ते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed