फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Devguradia fire accident

Indore News: इंदौर में महाशिवरात्रि के मेले में भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी

Sat, 09 Mar 2024 08:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 09 Mar 2024 08:07 PM IST
सार

फायर की टीम मौके पर अभी तक जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं

विज्ञापन
Devguradia fire accident
देवगुराडिया मेले में लगी आग - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के देवगुराडिया स्थित प्राचीन मंदिर पर शिवरात्रि के चलते मेले का आयोजन चल रहा है। इसमें शनिवार को भीषण आग लग गई। मौके पर पहले से ही एक फायर की गाड़ी मौजूद थी। जो आग को काबू करने में जुटी है। खाली मैदान में सूखी घास होने से आग तेजी से फैल रही है।
विज्ञापन


पाइप और झूले से बढ़ गई आग
देवगुराड़िया शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर हर साल मेला लगता है। शनिवार दोपहर मंदिर के पास जिस मैदान में मेला लगा था वहां आग लगी। यहां पर अवंतिका गैस कंपनी के प्लास्टिक के पाइप रखे थे जिसने आग पकड़ ली। प्लास्टिक के पाइप में आग किस वजह से लगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। पाइप में लगी आग से कुछ ही देर में एक लकड़ी का झूला भी चपेट में आ गया। इसके बाद आग की काफी ऊंची लपटें उठने लगी। धुआं उठता देख लोग भागने लगे और फिर मेले में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड का टैंकर मेले में पहले से ही मौजूद था, इस वजह से हादसा बढ़ा नहीं हुआ। दमकलकर्मियों ने आग पर जल्द ही काबू पा लिया और किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


आग लगने का कारण पता नहीं चला
पुलिस विभाग के अधिकारी उमाकांत चौधरी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। यहां पर अवंतिका गैस लिमिटेड की लाइन डालने का काम चल रहा है। कंपनी के पाइप मैदान में पड़े थे। इन पाइप में ही पहले आग लगी थी। जांच कर रहे हैं कि आग किस वजह से लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाखों लोग आते हैं मेले में
हर साल यहां पर लगने वाले मेले में लाखों लोग आते हैं। आसपास के गांवों के साथ शहर के लोग भी बड़ी संख्या में यहां पर जाते हैं। बच्चे, बुजुर्ग, युवा सभी यहां पर जाते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed