फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Demanded five crores in dowry from businessman's daughter

Indore News: बिजनेसमैन की बेटी से दहेज में पांच करोड़ मांगे, पति ने बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध, केस दर्ज

Tue, 25 Apr 2023 09:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 25 Apr 2023 09:17 PM IST
सार

शादी में करोड़ों रुपए खर्च किए। शादी के बाद बेटी ससुराल पहुंची तो उसे परेशान किया जाने लगा। पहले दहेज के लिए पैसे मांगे फिर पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Demanded five crores in dowry from businessman's daughter
दहेज - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के बिजनेसमैन ने अपनी बेटी की शादी भोपाल में की। शादी में करोड़ों रुपए खर्च किए। शादी के बाद बेटी ससुराल पहुंची तो उसे परेशान किया जाने लगा। पहले दहेज के लिए पैसे मांगे फिर पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परेशान बेटी ने इंदौर आकर पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। केस में ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ दहेज में 5 करोड़ रुपए मांगने का आरोप है। पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता ने सोमवार को थाने में शिकायत की।
विज्ञापन


महिला थाना टीआई ज्योति शर्मा ने बताया कि रेसकोर्स रोड पर रहने वाले उद्योगपति की 29 साल बेटी की शादी मई-2022 में हुई थी। परिवार ने एसेंशिया होटल पिपल्याहाना में शादी का कार्यक्रम आयोजित किया। उद्योगपति ने अपनी बेटी की शादी बैरागढ़ (भोपाल) के रहने वाले कपड़ा व्यापारी के बेटे से की। वधू पक्ष की ओर से शादी में काफी रुपए खर्च किए गए। पीड़िता जब अपने ससुराल पहुंची तो आरोपियों ने उसे मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। पिता का बड़ा व्यवसाय होने के चलते ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 5 करोड़ की डिमांड करने लगे।
विज्ञापन


पति ने मारपीट की, अप्राकृतिक यौन संबंधों के लिए दबाव बनाया
टीआई के मुताबिक पति ने पीड़िता पर गलत तरीके से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। जब उसने इसके लिए मना किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके साथ पति ने गलत तरीके से संबंध बनाए। पीड़िता परेशान होकर अपने पिता के पास इंदौर आ गई। जिसके बाद एक वकील के माध्यम से थाने में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed