फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Demand to change metro route in indore

Indore News: मेट्रो का रूट बदलने की मांग, कई संस्थाएं एकजुट, कैलाश विजयवर्गीय ने जांच का आश्वासन दिया

Thu, 29 Feb 2024 06:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 29 Feb 2024 06:09 PM IST
सार

शहरवासियों का कहना है कि वर्तमान रूट में बहुत अधिक नुकसान होगा और समय भी अधिक लगेगा। नए रूट से यात्रियों को भी अधिक फायदा मिलेगा।
 

विज्ञापन
Demand to change metro route in indore
मेट्रो का रूट बदलने की मांग रखती संस्थाएं। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

इंदौर में मेट्रो का रूट बदलने की मांग तेज होने लगी है। शहर के कई समाज और संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने यह मांग की है। इनकी मांग है कि मेट्रो का वर्तमान रूट बदलकर पिपलियाहाना चौराहा, कृषि कॉलेज से होते हुए एमवाय की ओर किया जाना चाहिए। जिससे इसकी उपयोगिता और अधिक बढ़कर नागरिकों को ज्यादा लाभ मिल सके। इस विषय को लेकर शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का प्रतिनिधिमंडल नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिला एवं ज्ञापन दिया। कैलाश विजयवर्गीय ने मेट्रो रूट को लेकर परीक्षण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर अतुल सेठ ने बताया कि वर्तमान में मेट्रो का निर्माण गांधीनगर से सुपर कारिडोर से होते हुए बंगाली कॉलोनी चौराहे तक किया जा रहा है। यहां से शहर की ओर मुड़ने का रूट पत्रकार चौराहा, पलासिया चौराहा होते हुए उच्च न्यायालय पर होगा। यहां से यह अंडरग्राउंड होगी और जमीन के नीचे से एयरपोर्ट तक जाएगी। महात्मा गांधी मार्ग पर इन्द्रप्रस्थ टावर के आगे से ओपन खुदाई होगी जिससे गांधी मार्ग पर लंबे समय तक यातायात में व्यवधान होगा एवं रास्ता बंद करना पड़ेगा। करीब दो साल तक नागरिकों को अकल्पनीय असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। अतः मेट्रो के रूट को बंगाली कॉलोनी चौराहे से आगे बढ़ाकर पिपलियाहाना चौराहा से कृषि महाविद्यालय वाले रोड, एम वाय से सरवटे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तक वाले रोड पर बनाई जाए तो अधिकतम नागरिकों को सुविधा मिलेगी एवं निर्माण के दौरान भी कम परेशानियां होंगी। इसके साथ नए बन रहे जिला न्यायालय तथा एमवाय अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी लाभ मिल सकेगा। अतः शहर और नागरिकों के हित में इस विकल्प पर विचार कर फिजिबिलिटी रिपोर्ट का अध्ययन किया जाए। विजयवर्गीय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुना और परीक्षण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


वर्तमान रूट
वर्तमान में मेट्रो का निर्माण गांधीनगर से सुपर कारिडोर से होते हुए बंगाली कॉलोनी चौराहे तक किया जा रहा है। यहां से शहर की ओर मुड़ने का रूट पत्रकार चौराहा, पलासिया चौराहा होते हुए उच्च न्यायालय पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रूट करने की मांग
बंगाली चौराहे से शहर की ओर मुड़ने का वर्तमान रूट बदलकर पिपलियाहाना चौराहा, कृषि कॉलेज से होते हुए एमवाय की ओर किए जाने की मांग है। 

इन्होंने रखी शहर की बात 
अजीतसिंह नारंग, वीके गुप्ता ने इंदौर के लिए योग्य मास्टर प्लान बनाने का निवेदन किया। प्रतिनिधिमंडल में अतुल सेठ, अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, शिवाजी मोहिते, शफी शेख, इंदौर उत्थान अभियान के अजीत सिंह नारंग, वीके गुप्ता, सानंद न्यास के श्रीनिवास कुटुंबले, सेवा सुरभि के ओमप्रकाश नरेडा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed