{"_id":"67068cfd23729a45a1017982","slug":"davv-abvp-iet-garba-event-case-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: यूनिवर्सिटी के गरबा आयोजन में मारपीट, एबीवीपी ने कहा नशा करवा रहे थे आयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: यूनिवर्सिटी के गरबा आयोजन में मारपीट, एबीवीपी ने कहा नशा करवा रहे थे आयोजक
Wed, 09 Oct 2024 07:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 09 Oct 2024 07:32 PM IST
सार
थाने पर पहुंचा मामला, एबीवीपी कार्यकर्ता एफआईआर दर्ज करवाने के लिए अड़े। आईईटी में हो रहा था आयोजन।
विज्ञापन
झगड़े के दौरान पुलिस ने छात्रों को हटाया।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। डीएवीवी कैंपस के आईईटी में बुधवार को गरबा आयोजन रखा गया। आयोजन के दौरान कुछ कर्मचारी नेताओं ने बाहरी लोगों को भी बुला लिया। इस दौरान एबीवीपी के छात्र नेता भी वहां पर पहुंचे। इन्होंने मंच पर चढ़ने की कोशिश की। इस पर आयोजकों ने मना कर दिया और विवाद शुरू हो गया। होस्टल के छात्रों के गुट और एबीवीपी के नेताओं के बीच में झड़प हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के सामने भी हंगामा करते रहे छात्र
झगड़े के दौरान पुलिस ने छात्रों को हटाया। छात्रों ने कैंपस में खड़ी गाड़ियों को भी फोड़ दिया। देर तक छात्र हंगामा करते रहे। आईईटी के छात्रों का आरोप है कि एबीवीपी के छात्र नेता जब जबरदस्ती मंच पर चढ़ने लगे, जिससे विवाद हुआ। इसके बाद होस्टल वाले छात्रों ने उन्हें पीट दिया।
विज्ञापन
शराब पीकर गरबा कर रहे थे छात्र
एबीवीपी के जिला अध्यक्ष सार्थक जैन ने कहा कि बिना अनुमति के कार्यक्रम हो रहा था। यूनिवर्सिटी का कोई अधिकारी वहां पर मौजद नहीं था। छात्र शराब के नशे में थे। हमने उन्हें रोका तो मारपीट पर उतर आए। हमारे कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
विज्ञापन
कुलगुरु आए और चले गए
बताया जा रहा है कि कैंपस इंचार्ज और जिम्मेदार मौके पर नहीं थे। कुछ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के भरोसे कार्यक्रम किया जा रहा था। आईईटी विभाग के प्रोफेसर और पूर्व डायरेक्टर संजीव टोकेकर ने बताया कि झगड़ा खत्म हो गया था, कुछ छात्र हंगामा कर रहे थे जिन्हें पुलिस ने हटाया। कुलगुरु डॉ. राकेश सिंघई आए और उन्होंने पूरी जानकारी ली। इसके बाद पुलिस आई और छात्रों को हटाया गया।
