फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Daughters gifted a car, 64-year-old father got it modified, went on a country trip with his wife

Indore: बेटियों ने की गाड़ी गिफ्ट, 64 वर्षीय पिता ने उसे माॅडीफाई कराया, पत्नी के साथ निकले देश घूमने

Wed, 12 Jul 2023 10:12 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 12 Jul 2023 10:12 AM IST
सार

अनिल का पीतल की मूर्तियों का बिजनेस है। उनकी तीन बेटियां है। दशहरे पर तीनों बेटियों ने पिता को गाड़ी गिफ्ट की और कहा पिताजी आप देेश घूमने जाए, व्यापार हम तीनों संभाल लेंगे। अनिल ने जयपुर में सिर्फ डेढ़ लाख में गाड़ी माॅडीफाइड कराई।

विज्ञापन
Daughters gifted a car, 64-year-old father got it modified, went on a country trip with his wife
अपनी पत्नी के सााथ भारत भ्रमण पर निकले अनिल मेहता। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

यदि शौक को पूरा करने की जिद जिंदा हो तो फिर उम्र कोई मायने नहीं रखती। राजस्थान के जयपुर में रहने वाले एक कपल ने इसे साबित कर दिया। भारत भ्रमण पर 64 वर्षीय अनिल मेहता अपनी 58 वर्षीय पत्नी गीता के साथ निकले है। पांच हजार किलोमीटर का सफर तय कर इंदौर पहुंचे। खजराना मंदिर में दर्शन किए और अपनी इस यात्रा की बातें अमर उजाला से साझा की। उन्होंने बताया कि इस साल 23 अप्रैल को उन्होंने राजस्थान से यात्रा शुरू की। जो 1111 दिन मेें पूरी होगी।

विज्ञापन

अनिल का पीतल की मूर्तियों का बिजनेस है। उनकी तीन बेटियां है। दशहरे पर तीनों बेटियों ने पिता को गाड़ी गिफ्ट की और कहा पिताजी आप देेश घूमने जाए, व्यापार हम तीनों संभाल लेंगे। अनिल ने जयपुर में सिर्फ डेढ़ लाख में गाड़ी माॅडीफाइड कराई। साढ़े पांच फीट का पलंग, गैस, सोलर लाइट और गृहस्थी का जरुरी सामान गाड़ी में रखा और अपने इस चलते फिरते घर के साथ देश भ्रमण पर निकल पड़े।

विज्ञापन

हर दिन 200 किलोमीटर

अनिल बताते है कि हर दिन 200 किलोमीटर तक गाड़ी चलाते है और फिर स्टे कर लेते है। राजस्थान, दिल्ली के बाद उत्तराखंड का सफर तय कर चुके हैै। अल्मोड़ा के समीप गाड़ी खराब हो गई थी। उसे सुधारने के लिए दिल्ली तक उसे लाना पड़ा। एक माह हम मध्य प्रदेश में घूमेेंगे। उज्जैन से मेहता दंपत्ति इंदौर पहुंचे। उन्होंने सुबह खजराना मंदिर में दर्शन किए और अब अेांकारेश्वर के लिए निकल गए। एक हजार से ज्यादा दिन की यात्रा को वे लिम्बा बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड मेें दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियां भेजती है यात्रा के लिए राशि

अनिल बताते है कि उन्हें घूमने का शौक है। 1991 में बाइक से वे नेपाल भूटान की यात्रा कर चुके हैै। व्यापार के कारण शौक पूरा नहीं कर पाता था, लेकिन बेटियों ने देेश घूमने के टूट के लिए हौसला दिया। इस यात्रा के खर्च के लिए बेटियां ही हर माह मेरे अकाउंट में पैैसे डाल देती हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed