फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Crowd gathered on Narmada Jayanti, ten kilometer long jam on Khandwa road

Indore News: नर्मदा जयंती पर उमड़ी भ़ीड़, खंडवा रोड पर दस किलोमीटर लंबा जाम लगा

Sat, 28 Jan 2023 05:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 28 Jan 2023 05:55 PM IST
सार

यातायात बाधित होने के कारण ओंकारेश्वर से इंदौर की तरफ आने वाले कई वाहन चालकों ने काटकूट के जंगलों का रास्ता चुना। उदयनगर, कंपेल होते हुए वाहन इंदौर पहुंचे।

विज्ञापन
Crowd gathered on Narmada Jayanti, ten kilometer long jam on Khandwa road
नर्मदा जयंती पर भीड़ के कारण खंडवा रोड पर जाम। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

नर्मदा जयंती पर ओंकारेश्वर, बड़वाह में स्नान के लिए शनिवार को लोगों की इतनी भीड़ उमड़ी कि खंडवा रोड पर दस किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घंटों तक वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। पुलिस जवान जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते रहे, लेकिन रात तक जाम नहीं खुला। बाद में भारी वाहनों को इंदौर ही मानपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


नर्मदा जयंती पर हर साल ओंकारेश्वर, महेश्वर, बड़वाह में लोग पर्व स्नान के लिए जाते है। शनिवार को भी खंडवा रोड पर सुबह से यातायात का दबाव बढ़ने लगा था। दोपहर एक बजे तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन फिर ओंकारेश्वर की तरफ आने वाले वाहन बड़वाह के ब्रिज पर फंसने लगे। इसके बाद बड़वाह के बाजार वाले इलाके में वाहनों की कतार लग गई। धीरे-धीरे बलवाड़ा तक यातायात प्रभावित हो गया। जो लोग खंडवा या बुरानपुर जाना चाहते थे। वे करही, खरगोन होते हुए खंडवा की तरफ पहुंचे, जबकि शाम को ओंकारेश्वर जाने के लिए निकले लोगों को फिर घरों की तरफ लौटना पड़ा।
विज्ञापन


जंगल के रास्ते से आए इंदौर
यातायात बाधित होने के कारण ओंकारेश्वर से इंदौर की तरफ आने वाले कई वाहन चालकों ने काटकूट के जंगलों का रास्ता चुना। उदयनगर, कंपेल होते हुए वाहन इंदौर पहुंचे,जबकि ओंकारेश्वर से इंदौर की तरफ आने वाले कई वाहन चालक बड़वाह से नांद्रा, मंडलेश्वर, महेश्वर होते हुए इंदौर की तरफ पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग बंद होने के कारण भी ट्रैफिक धीमा
खंडवा रोड का निर्माण चल रहा है। इस कारण कई हिस्सों में एक तरफ का मार्ग बंद है। इस वजह से भी वाहनों की रफ्तार इस मार्ग पर धीमी रही, हालांकि घाट वाले हिस्से में ज्यादा यातायात बाधित नहीं हुआ,क्योकि आगे जाम की जानकारी मिलने के बाद लोग सिमरोल, बलवाड़ा से पहले ही रुक गए।    

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed