फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Councilor's husbands were thrown out of the meeting by the corporator, said - you people cannot sign instead o

Indore:पार्षद पतियों को निगमायुक्त से बैठक से बाहर निकाला, कहा- पार्षद की जगह आप लोग साइन नहीं कर सकते

Fri, 23 Jun 2023 11:31 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 23 Jun 2023 11:31 AM IST
सार

निगमायुक्त ने  पार्षदों से परिचय पूछा। तीन पार्षद पतियों नेे अपना  परिचय दिया। निगमायुक्त  ने कहा कि महिला पार्षदों के बजाए उनके पतियों का बैैठक में आना बर्दाश्त नहीं होगा।  इसके बाद उन्होंने पार्षद पतियों को बैठक छोड़कर जाने के लिए कहा। 

विज्ञापन
Councilor's husbands were thrown out of the meeting by the corporator, said - you people cannot sign instead o
पार्षद पतियों को बैठक छोड़कर जाना पड़ा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

नगर निगम की बैठकों में महिला पार्षदों के बजाए पतियों की मौजूदगी को लेकर निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने सख्त रवैया अपना रखा है। दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों की बैठक से निगमायुक्त ने तीन पार्षद पतियों को कमरे से बाहर का रास्ता दिखा दिया। वे पार्षदों के बजाए खुद बैठक मेें शामिल होने आ गए थे। निगमायुक्त ने उनसे कहा कि जब दूसरी महिला पार्षद बैैठक मेें आ सकती है तो उन्हें क्या परेशानी है।

विज्ञापन


पार्षद की जगह उनके पति साइन नहीं कर सकते है। या तो उन्हें बुलाइए या फिर आप बैठक से निकल जाइए। निगमायुक्त का रवैया देख पार्षद पतियों ने बैठक छोड़ना ही उचित समझा।

विज्ञापन

वार्डों के कामों की समीक्षा को लेकर इन दिनों निगमायुक्त बैठकेें ले रही हैं। गुरुवार को दो नंबर विधानसभा क्षेत्र केे पार्षदों को बुलाया गया था। निगमायुक्त ने सभी पार्षदों से परिचय पूछा। इस बीच तीन पार्षद पतियों नेे अपना परिचय दिया। निगमायुक्त ने कहा कि महिला पार्षदों के बजाए उनके पतियों का बैैठक में आना बर्दाश्त नहीं होगा। यह ठीक नहीं है। इसके बाद उन्होंने पार्षद पतियों को बैठक छोड़कर जाने के लिए कहा। बैैठक मेें वार्ड 30 पार्षद मनीषा गगोरे केे बजाए उनके पति बैठक में आए थे। इसके अलावा वार्ड 18 की पार्षद सोनाली परमार के बजाए पार्षद पति विजय परमार बैठक मेें आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य पार्षद पति भी बैठक में थे। तीनों को निगमायुक्त के सख्त रवैए के कारण बैठक से बाहर जाना पड़ा। इससे पहले निगमायुक्त कांग्रेस पार्षद दल की बैैठक से भी पार्षद पतियों को बैठक छोड़नेे का कह चुकी है। इसके बाद बैैठक मेें दो नंबर केे वार्डों की समस्या, लंबित फाइलों को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed