फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   controversy over teasing a girl in a pub road fight students

Indore: पब में लड़की छेड़ने पर हुआ विवाद, बीच सड़क खूब चले लात घूंसे, सिर पर फोड़ दी बीयर की बोतल

Mon, 15 May 2023 02:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 15 May 2023 02:19 PM IST
सार

इंदौर में नाइट कल्चर की वजह से लड़ाई झगड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। रविवार रात में हुए झगड़े में तो सड़क चलते लोगों तक को पीट दिया गया। 
 

विज्ञापन
controversy over teasing a girl in a pub road fight students
झगड़े के दौरान सब सड़क पर हंगामा करते रहे - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

नाइट कल्चर की वजह से वीकेंड पर लड़ाई-झगड़े बढ़ते जा रहे हैं। रविवार रात देवास नाका के पास स्थित स्काय कार्पोरेट पार्क के सामने सड़क पर दो पक्षों में विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि पब में युवती से छेड़छाड़ के बाद विवाद हुआ जो बाद में सड़क पर आ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। 
विज्ञापन


स्काय कार्पोरेट पार्क में स्ट्राइकर पब में अखिल सचदेवा का लाइव कॉन्सर्ट था। रात करीब 12 बजे कॉन्सर्ट के दौरान पब में एक युवती से छेड़छाड़ हो गई। इसी बात को लेकर पब में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पब बंद होने के बाद रात करीब 12.15 सभी लोग बाहर निकलने लगे, तभी बाहर तुषार सिलावट उसके साथियों पर पब में हमला करने वालों को ललकारने लगा, तभी उसके साथियों ने पब से निकल रहे मंगलेश पटेल, सर्वोजीत उर्फ बन्ना निवासी आगर (उज्जैन) की तरफ इशारा किया। इशारा मिलते ही तुषार और उसके साथियों ने मंगलेश, सर्वोजीत और उनके साथियों पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात- घूंसे और बेल्ट चले। मारपीट में किसी ने तुषार सिलावट के सिर पर बीयर की बोतल तक मार दी। तुषार के साथी अभय ठाकुर, सन्नी और आशु गंगारिया भी हमले में घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से मंगलेश बहुत ज्यादा तो सर्वोजीत मामूली घायल हो गया। हंगामे की सूचना पर लसूड़िया पुलिस पहुंची तो सभी युवक भाग निकले।
विज्ञापन


सोने की चेन तलाशने वापस आया तो हो गई पिटाई
मारपीट के दौरान सर्वोजीत की सोने की चेन गुम हो गई थी। वह अपने साथी अभिजीत पटेल के साथ एक बार फिर कार से वापस स्काय कार्पोरेट के बाहर पहुंचा और चेन ढूंढने लगा। रात करीब 3 बजे तुषार के साथियों को इसकी खबर लग गई। तुषार के सभी साथी तुरंत मेदांता अस्पताल से कार और बाइक पर सवार होकर स्काय कार्पोरेट पहुंचे और जाते ही सर्वोजीत की कार से कार ठोक दी और सर्वोजीत पर हमला कर दिया। बेल्ट, डंडे और लात-घूसों से पीटा सर्वोजीत के साथ अभिजीत पटेल को भी जमकर पीटा। लसूड़िया थाने की एफआरबी मौके पर पहुंच गई। घायल सर्वोजीत को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने के बाद अभिजीत पटेल को लसूड़िया थाने ले जाकर बैठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क चलते लोगों को भी पीटा
झगड़े में तुषार सिलावट के साथियों की गुंडागर्द का आलम यह था कि इन्होंने जंगलराज मचाते हुए सर्वोजीत और अभिजीत को पीटने के बाद मौके पर जो भी दिख रहा था, उसे पीटने लगे। विजय नगर से स्कीम 78 अपने घर जा रहा चेतन पिता घनश्याम सिंह राजपूत हंगामा देखकर रुक गया। तुषार के साथियों ने मूलत: होशंगाबाद निवासी चेतन का सिर फोड़ दिया और उसका मोबाइल लूटकर भाग गए। घायल चेतन लसूड़िया थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसे सुबह आने का कहकर चलता कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed