फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Controversy between eunuchs and transgenders, warning to collector

Indore News: किन्नर और ट्रांसजेंडर्स में विवाद, कलेक्टर को चेतावनी, शहर की फिजा बिगड़ी तो जिम्मेदार कौन होगा?

Wed, 10 May 2023 03:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 10 May 2023 03:41 PM IST
सार

ट्रांसजेंडर्स और किन्नरों के झगड़े का मामला कलेक्टर के पास पहुंचा, किन्नर बोले- शहर की फिजा बिगड़ी तो जिम्मेदार कौन?
 

विज्ञापन
Controversy between eunuchs and transgenders, warning to collector
किन्नर अब कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और विरोध दर्ज करवाया - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर कलेक्टर कार्यालय में पहुंचे किन्नरों ने कलेक्टर के नाम पर आवेदन दिया है। इसमें कहा गया है कि यदि ट्रांसजेंडर्स (transgenders) को बधाई और नेग के पैसे मिले तो ठीक नहीं होगा। किन्नरों ने कलेक्टर को चेतावनी देते हुए सवाल उठाया कि शहर की फिजा बिगड़ी तो जिम्मेदार कौन होगा?
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ट्रांसजेंडर्स और किन्नरों की विजय नगर क्षेत्र में भिड़ंत हुई थी। इसके बाद किन्नर अब कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और विरोध दर्ज करवाया। 50 से अधिक किन्नरों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के बाद ट्रांसजेंडर्स के लिए किए जा रहे रजिस्ट्रेशन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


किन्नरों के गुरु हाजी पायल पिता गुरु सीमा कुंवर ने बताया कि ऑपरेशन कराकर खुद को ट्रांसजेंडर बताने वाले फर्जी हैं। उन्हें किन्नर नहीं माना जाता। शहर में बधाई और त्योहारों पर नेग लेने का दस्तूर और हक सिर्फ किन्नरों का है। कुछ युवाओं द्वारा खुद को किन्नर बताकर जगह-जगह बधाई मांगने का काम किया जा रहा है। इनमें से कई खुद का आपरेशन करवाने के बाद किन्नर बने हैं। इसी वजह से कुछ दिन पहले विजय नगर क्षेत्र में किन्नरों और ट्रांसजेंडरो के बीच भिड़ंत हुई थी। यदि इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो किन्नरों का विरोध झेलना होगा। 


सरकार ही विरोध पैदा कर रही
बड़ी तादाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे किन्नरों ने सामाजिक न्याय विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश का हवाला देते हुए कहा कि एक तरफ तो सरकार हमारे कल्याण की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ ट्रांसजेंडरों को रजिस्ट्रेशन कार्ड देकर विरोध पैदा कर रही है। 

कलेक्टर मनीषसिंह के समय की व्यवस्था लागू करवाने की मांग
तत्कालीन कलेक्टर मनीषसिंह के कार्यकाल के दौरान भी इसी मांग को लेकर पहुंचे किन्नरों को आश्वासन मिला था कि किसी भी व्यक्ति को किन्नर का सर्टिफिकेट प्रदान करने के पहले किन्नर डेरों से वेरिफिकेशन कराया जाएगा। उसके बाद शांत हुआ मामला फिर गर्म हो गया है। पायल गुरु ने बताया कि उक्त कार्रवाई लगातार जारी रखने के लिए प्रशासन से आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed