{"_id":"65143825cdf6526fd50b52f5","slug":"constable-and-sub-inspector-fight-in-court-over-prisoner-meeting-relatives-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: कैदी को रिश्तेदारों से मिलाने की बात पर सिपाही और उपनिरीक्षक कोर्ट में लड़े, नशे में था सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: कैदी को रिश्तेदारों से मिलाने की बात पर सिपाही और उपनिरीक्षक कोर्ट में लड़े, नशे में था सिपाही
Wed, 27 Sep 2023 07:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 27 Sep 2023 07:41 PM IST
सार
इंदौर की जिला जेल आजाद नगर से पेशी पर लाए गए एक कैदी को रिश्तेदारों से मिलाने की बात पर सिपाही और उपनिरीक्षक कोर्ट में लड़ लिए।
विज्ञापन
इंदौर कोर्ट में झगड़ा करने वाला सिपाही।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
जिला कोर्ट परिसर के कोर्ट रूम में ही एक सिपाही और उपनिरीक्षक के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों जिला जेल आजाद नगर से एक बदमाश को पेशी पर जिला कोर्ट लाए थे। कैदी को रिश्तेदारों से मिलाने की बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। सिपाही नशे में था और वह कैदी को रिश्तेदारों से मिलवा रहा था इसी बात पर उपनिरीक्षक ने उसे डांटा। इसके बाद दोनों के बीच कोर्ट में ही झगड़ा हो गया। विवाद के बाद सिपाही कोर्ट परिसर से चल गया। घटना की जानकारी आरआई को मिली। अब जांच के बाद सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की बात की जा रही है।
दोनों की बीच हुई हाथापाई
उपनिरीक्षक प्रभु लाल और सिपाही अभिषेक बैरागी चंदन नगर के आदतन अपराधी इम्मू उर्फ इमरान को जिला कोर्ट लेकर आए। इम्मू जिला जेल में लंबे समय से बंद है। जिला कोर्ट में ईम्मू उर्फ इमरान की पेशी के दौरान उसकी मुलाकात कोर्ट कमरे के बाहर उसके परिजन से करवाई गई। उपनिरीक्षक प्रभु लाल ने ईम्मू उर्फ इमरान को बिना कारण परिजन से मिलवाने से मना किया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। आरआई दीपक पाटिल ने जांच के बाद सिपाही पर कार्रवाई करने की बात कही है।
कोर्ट में ही झगड़ने लगे
कोर्ट में मौजूद लोगों ने बताया कि सिपाही अभिषेक बैरागी बहुत नशे में था। आरोपियों को जब भी वह पेशी पर लेकर आता है तो अक्सर अपने स्टाफ के साथ विवाद करता है। वह पहले भी इसी तरह हंगामे कर चुका है।