फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Congress Supervisor Arjun Modhwadia said – instead of walkover, BJP will get a challenge on weak seats

Indore: कांग्रेस पर्यवेक्षक अर्जुन मोढवाडि़या ने कहा- कमजोर सीटों पर भाजपा को वाॅकओवर के बजाए अब मिलेगी चुनौती

Thu, 15 Jun 2023 06:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 15 Jun 2023 06:46 PM IST
सार

सरदार सरोवर बांध को लेकर मोढवाडि़या ने कहा कि गुजरात सरकार ने बांध प्रभावितों का पूरा पैसा चुकाया है। जमीन के बदले बाजार मूल्य से पैसा दिया गया, लेकिन प्रभावितों तक पैसा नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
Congress Supervisor Arjun Modhwadia said – instead of walkover, BJP will get a challenge on weak seats
पर्यवेक्षक अर्जुन मोढ़वाडि़या। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मध्य प्रदेश में रानीतिक तौर पर महत्व रखने वाले मालवा-निमाड़ क्षेत्र का पर्यवेक्षक कांग्रेस ने गुजरात के विधायक अर्जुन मोढवाडि़या को बनाया है। वे गुरुवार को इंदौर आए। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर कांग्रेस लगातार हार रही है। उसके लिए इस बार अलग विशेष रणनीति बनाई गई है। उन सीटों पर कांग्रेस वाॅकओवर नहीं देगी,बल्कि भाजपा को चुनौती मिलेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने भी कांग्रेस मजबूत उम्मीदवार मैदान में उतारेगी।

विज्ञापन

मोढवाडि़या ने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार से बोर हो चुकी है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस जीत दर्ज कराई थी, लेकिन भाजपा ने पैसों के दम पर जनादेश लूट लिया। इस बार कांग्रेस की स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत है। भाजपा सरकार ने जो भष्ट्राचार किया है। उसे जनता भी पीडि़त है।

विज्ञापन


टिकट वितरण मेें भी कांग्रेस तेरा मेरा की मानसिकता नहीं चलेगी। लगातार चुनाव हारने वाले नेता को लेकर भी कोई क्राइटेरिया नहीं है। जिसकी स्थिति मजबूत होगी, उसे टिकट मिलेगा। टिकटों की घोषणा भी इस बार जल्दी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां कई बड़े नेता है। अक्सर बड़े नेताओं के बीच मतभेद रहते है, लेकिन मध्यप्रदेश में सब एकजुट है। इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा। बूथ स्तर कांग्रेस का कार्यकर्ता सक्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात सरकार ने बांध प्रभावितों को पैसा दिया, लेकिन दलाल खा गए

सरदार सरोवर बांध को लेकर मोढवाडि़या ने कहा कि गुजरात सरकार ने बांध प्रभावितों का पूरा पैसा चुकाया है। जमीन के बदले बाजार मूल्य से पैसा दिया गया, लेकिन प्रभावितों तक पैसा नहीं पहुंचा। मध्य प्रदेश में उनका पैसा दलाल खा गए। हमारी सरकार बनी तो इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed