फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Congress's focus on Malwa Nimar, Priyanka's first meeting after Rahul will also be held in this area.

MP election 2023: कांग्रेस का फोकस मालवा निमाड़ पर, राहुल के बाद प्रियंका की पहली सभा भी इसी क्षेत्र में

Tue, 03 Oct 2023 07:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 03 Oct 2023 07:52 PM IST
सार

धार जिले में पिछले चुनाव में छह सीटें कांग्रेस के पास थी।एक भाजपा के कब्जे में आई थी। राजवर्धन सिंह के भाजपा में जाने के बाद हुए  बदनावर सीट भी भाजपा के हिस्से में आ गई। इस जिले की चार सीटों पर आदिवासी वोटबैंक निर्णायक भूमिका में रहते है।

विज्ञापन
Congress's focus on Malwa Nimar, Priyanka's first meeting after Rahul will also be held in this area.
प्रियंका की सभा 5 अक्टूबर को धार जिले में। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा पांच अक्टूबर को मोहनखेड़ा में आम सभा लेगी। उससे पहले उनके भाई राहुल गांधी कालीपिपल विधानसभा क्षेत्र में सभा ले चुके है। दोनो विधानसभा मालवा निमाड़ क्षेत्र में आती है। कांग्रेस को पिछले चुनाव में मालवा निमाड़ से ज्यादा सीटें मिली थीं और वह इसे अपना गढ़ मानकर चल रही है और जातिगत समीकरणों के आधार पर वोटरों को साधा जा रहा है। राहुल ने जिस क्षेत्र में सभा ली, वह खाती बाहुल्य क्षेत्र में आता है और परिसीमन के बाद वर्ष 2008 में अस्तित्व में आई ।

विज्ञापन

शुजालपुर जिले की इस की इस सीट के 188 गांवों में से ज्यादातर खाती समाज के लोग रहते है। कुणाल चौधरी भी इस समाज से आते है और फिर उनका दावा इस सीट से टिकट के लिए मजबूत माना जा रहा है।

विज्ञापन

भाजपा से जीतू जिराती इस सीट पर दावेदारी कर रहे है। राहुल गांधी ने यहां से सभा की शुरूआत कर खाती समाज के वोटबैंक को साधने की कोशिश की। प्रियंका गांधी की प्रदेश में पहली सभा सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धार जिले में पिछले विधानसभा चुनाव में छह सीटें कांग्रेस के पास थी और एक भाजपा के कब्जे में आई थी। राजवर्धन सिंह के भाजपा में जाने के बाद हुए उपचुनाव में बदनावर सीट भी भाजपा के हिस्से में आ गई।



इस जिले की चार सीटों पर आदिवासी वोटबैंक निर्णायक भूमिका में रहते है और प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी पहली सभा के माध्यम से आदिवासी वोटबैंक को साधने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। प्रियंका की मध्य प्रदेश में 30 से ज्यादा चुनावी सभाएं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed