{"_id":"6445438a6726bc569a0ca694","slug":"congress-parshad-raju-bhadoriya-slaps-bjp-leader-case-fir-registered-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: पानी का टैंकर भरने की बात पर कांग्रेस पार्षद ने भाजपा नेता को मारा थप्पड़, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: पानी का टैंकर भरने की बात पर कांग्रेस पार्षद ने भाजपा नेता को मारा थप्पड़, केस दर्ज
Sun, 23 Apr 2023 09:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 23 Apr 2023 09:02 PM IST
सार
भाजपा नेता कपिल पाठक की शिकायत पर कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। हीरानगर पुलिस ने बताया कि शनिवार को टैंकर पहले भरने की बात पर विवाद हुआ
विज्ञापन
कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर के सुखलिया निवासी भाजपा नेता कपिल पाठक की शिकायत पर कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। हीरानगर पुलिस ने बताया कि शनिवार को टैंकर पहले भरने की बात पर भाजपा नेता को कांग्रेस पार्षद ने थप्पड़ जड़ दिया। राजू पर 323, 294 और 506 की धाराओं में मारपीट और धमकाने का केस दर्ज किया गया है। मामला जोन नंबर पांच के हाई ड्रेन पानी की टंकी का है।
क्या हुई घटना
जोन पर पार्षद राजू भदौरिया के टैंकर लगे थे। इसी दौरान भाजपा नेता कपिल पाठक पहुंचे और उन्होंने कहा कि विधायक के टैंकर पहले भरे जाएं। इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो कांग्रेस पार्षद भदौरिया ने कपिल के साथ मारपीट कर दी।
भाजपा नेता कर रहा था मारपीट
पार्षद राजू भदौरिया का कहना है कि उसने मारपीट नहीं की। भाजपा नेता कपिल जोन पर आकर ड्राइवरों से विवाद कर रहा था। तभी उसने कुछ ड्राइवरों से मारपीट की। वह लाइन तोड़कर अपने टैंकरों को आगे पहुंचा रहा था। इसी बात पर विवाद हुआ। रात में मुझे पता चला कि थाने में मेरे ही खिलाफ एफआईआर हो गई है।