फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Congress leader slips on stage in Indore, abuses Chief Minister

Indore News: मुख्यमंत्री के बारे में अपशब्द कहे, नेता प्रतिपक्ष सहित पांच पर प्रकरण दर्ज

Fri, 10 Mar 2023 09:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 10 Mar 2023 09:43 PM IST
सार

कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल सत्यसांई चौराहे पर हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे।उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लालची बताया और अपशब्द कह डाले। इस मामलेे में पुलिस ने पांच नेतागणों पर  प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन
Congress leader slips on stage in Indore, abuses Chief Minister
कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान एक कांग्रेस नेता की जुबान फिसल गई। उन्होंने मुख्यमंत्री को लालची बताते हुए उन्हें अपशब्द कह डाले। इस दौरान मंच पर कांग्रेस नेत्रियां भी मौजूद थे। कांग्रेस नेता के मुंह से निकले अपशब्दों के बाद दूसरे नेताओं ने उन्हें मंच से रवाना कर दिया। इस मामले में पुलिस ने नगर निगम मेें नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, पार्षद राजू भदौरिया सहित पांच नेतागणों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। 

विज्ञापन

कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल शुक्रवार को सत्यसांई चौराहे पर हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। जब वे भाषण देने खड़े हुए तो उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लालची बताया और अपशब्द कह डाले। यह देख मंच पर बैठे दूसरे नेता हक्के बक्के हो गए। उनका भाषण खत्म हुआ तो दूसरे नेताओं ने उन्हें प्रदर्शन से रवाना कर दिया। पटेल ने बाद में सफाई दी कि उनकी जुबान फिसल गई थी। प्रदर्शन में गोलू अगि्नहोत्री, चिंटू चौकसे, राजेश चौकसे सहित अन्य नेता मौजूद थे। उधर भाजपा नेता इस मामले में शिकायत करने  थाने पहुंचे। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed