फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Congress focus on 25 assembly seats of Malwa-Nimar on the pretext of Bharat Jodo Yatra

Politics: भारत जोड़ो यात्रा के बहाने मालवा-निमाड़ की 25 सीटों पर कांग्रेस का फोकस, जानें इसके राजनीतिक मायने

Tue, 01 Nov 2022 08:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 01 Nov 2022 08:32 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजनीति में राजनीतिक यात्राएं काफी मायने रखती हैं। सीएम शिवराज सिंह चुनावी मौसम में हर साल कोई न कोई यात्रा निकाल कर जनता के बीच जाते हैं। ऐसे में अब कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के बहाने मालवा-निमाड़ पर फोकस कर रही है।

विज्ञापन
Congress focus on 25 assembly seats of Malwa-Nimar on the pretext of Bharat Jodo Yatra
25 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का फोकस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2018 के चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वियज सिंह ने नर्मदा परिक्रमा की थी। हालांकि, यह यात्रा राजनीतिक नहीं थी, लेकिन कहा जाता है कि इस यात्रा ने कांग्रेस को एकजुट करने की कोशिश की और चुनाव में इसका फायदा भी हुआ। वहीं, मालवा-निमाड़ की 66 विधानसभा सीटों में 34 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर प्रदेश की सत्ता हासिल की थी।

विज्ञापन


अब भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस खंडवा, खरगोन, इंदौर और उज्जैन जिले की 25 विधानसभा सीटों पर फोकस करेगी। यात्रा के रूट में ज्यादातर उन विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया जा रहा है, जहां कांग्रेस पिछले विधानसभा चुनाव में कमजोर साबित हुई थी। महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नंवबर को प्रवेश करेगी। यात्रा बुरहानपुर और नेपा नगर विधानसभा सीट से होकर गुजरेगी। नेपानगर में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सुमित्रा कास्डेकर विधायक बनी थीं। लेकिन बाद में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन


बुरहानपुर में भी निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे। उन्होंने कांग्रेस को समर्थन दिया है। यात्रा का आगाज यहां से होगा। इसलिए दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का अच्छा माहौल तैयार होने की उम्मीद है। खंडवा जिले की चार सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार चुनाव जीते थे। भारत जोड़ो यात्रा खंडवा से भी होकर गुजरेगी। कांग्रेस की कोशिश है कि यात्रा से पूरे जिले में माहौल बने। खरगोन जिले की छह विधानसभा सीटों में से पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिल पाई थी। लेकिन बाद में बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सचिन बिड़ला कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले गए थे। खरगोन में छह महीने पहले दंगे भी हुए थे। भारत जोड़ो यात्रा में खंडवा विधानसभा क्षेत्र के सिर्फ बड़वाह विधानसभा क्षेत्र को ही रूट में शामिल किया गया है। क्योंकि जिले में कांग्रेस खुद को मजबूत मानकर चल रही है। यही कारण है कि पहले यात्रा भिकनगांव और महेश्वर विधानसभा क्षेत्र से होकर इंदौर जिले की सीमा में प्रवेश करने वाली थी, लेकिन अब रूट बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महू या चोरल में रूक सकते हैं राहुल गांधी...
बड़वाह के बाद चोरल होते हुए राहुल गांधी पहले महू जाएंगे। पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार के अनुसार महू में राहुल बाबा साहेब बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर भी जाएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में महू सीट भी कांग्रेस हारी थी। अभी यह तय नहीं है कि यात्रा महू में रूकेगी या चोरल में। यदि महू में राहुल रात्रि विश्राम करते हैं तो फिर महू से राऊ होते हुए यात्रा चार नंबर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। यह विधानसभा भी बीजेपी का गढ़ मानी जाती है।


मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा के अनुसार इंदौर में यात्रा खालसा स्टेडियम में रुकेगी। इंदौर से यात्रा उज्जैन जिले में जाएगी और वहां सभा भी होगी। उज्जैन विधानसभा सीट भी कांग्रेस पिछले विधानसभा क्षेत्र में हारी थी। उज्जैन से पहले सांवेर में रात्रि विश्राम होगी। पिछले उपचुनाव में कांग्रेस ने इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed