{"_id":"6628b8c5a5c787f8ef0bbb41","slug":"congress-candidate-kantilal-bam-from-indore-and-bjp-candidate-gajendra-patel-from-khargone-filed-nominations-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Chunav: इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी बम ने किया नामांकन, CM मोहन यादव के साथ पटेल ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Chunav: इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी बम ने किया नामांकन, CM मोहन यादव के साथ पटेल ने भरा पर्चा
Wed, 24 Apr 2024 03:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 24 Apr 2024 03:10 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में चौथे चरण की आठ लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। इन सीटों पर प्रत्याशियों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय बम को बहन बेटियों ने तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार 26 अप्रैल को होना है। इसी बीच प्रदेश में चौथे चरण की नामांकन प्रक्रिया भी चल रही है। कल 25 अप्रैल नामांकन करने का आखिरी दिन है। ऐसे में आज प्रदेश की उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा समेत आठ लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 29 अप्रैल तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। 13 मई सोमवार को इन सभी सीटों पर मतदान होगा।
विज्ञापन
इंदौर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ अक्षय बम ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। घर से रवाना होने से पहले उन्होंने पिता कांतिलाल बम का आशीर्वाद लिया। पिता कांतिलाल ने अपने बेटे को श्रीफल देकर श्री अर्जित करने का आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर परिवार की बहन बेटियों ने तिलक लगाकर उन्हें चुनाव में विजय का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
इधर, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में खरगोन लोकसभा के प्रत्याशी गजेंद्र पटेल ने भी बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विधायक बालकृष्ण पाटीदार और पार्टी जिला अध्यक्ष समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
