Indore: कांग्रेस ने भी चुनावी तैयारियां शुरू, विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन होने लगे
सम्मेलन में पदाधिकारियों से कहा गया कि मतदाता सूची परीक्षण के काम को गंभीरता से लेना होगा। विधायक शुक्ला ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस तभी सफल होगी, जब मंडलम व सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ता की पकड़ मजबूत रहेगी। हमें जनता का पहले विश्वास जीतना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चार माह पहले 39 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार तय कर भाजपा ने मनोवैज्ञानिक स्तर पर कांग्रेस पर दबाव बनाने में अागे रही। अब कांग्रेस ने भी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। विधानसभा क्षेत्रों में जो दावेदार है, उन्हें ही इस सम्मेलन की तैयारियों का जिम्मा दिया जा रहा है।
विधानसभा दो और चार नंबर में कुछ वार्डों में बूथ सम्मेलन हो चुके है और अब ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में भी इसकी शुरुआत हो गई। सांवेर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस 117 गांवों के बूथों के पदाधिकारियों का सम्मेलन हुआ। इसमें विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल भी शामिल हुए। इस क्षेत्र से दावेदारी जता रही रीना बोरासी सेतिया ने सम्मेलन की कमान संभाल रखी थी।
सम्मेलन में पदाधिकारियों से कहा गया कि मतदाता सूची परीक्षण के काम को गंभीरता से लेना होगा। विधायक शुक्ला ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस तभी सफल होगी, जब मंडलम व सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ता की पकड़ मजबूत रहेगी। हमें जनता का पहले विश्वास जीतना होगा। विधायक पटेल ने कहा कि भाजपा से अब प्रदेश की जनता बोर हो चुकी है। वे अब बदलाव चाहती है।
कांग्रेस महासचिव रीना ने कहा कि भाजपा सिर्फ धनबल के दम पर चुनाव जीतने को कोशिश कर रही है। लाड़ली बहना की तरफ पिछले साल भावांतर योजना में किसानों को पैसा देने की बात कही गई थी, लेकिन किसानों के खाते में पैसे नहीं पहुंच रहे है।
