फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Conductor fell from moving bus on bypass of Indore, died

Indore News:इंदौर के बायपास पर चलती बस से गिरा कंडक्टर, हो गई मौत

Thu, 16 Feb 2023 03:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 16 Feb 2023 03:35 PM IST
सार

इंदौर के बायपास पर चलती उपनगरीय बस से गिरकर एक कंडक्टर की मौत हो गई। वह छह माह पहले ही नौकरी करने आया था। उसके परिवार में तीन बच्चे और एक पत्नी है। 

विज्ञापन
Conductor fell from moving bus on bypass of Indore, died
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

बायपास पर  अेामेक्स सिटी केे करीब एक बस से कंडक्टर गिर गया। उसे गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। देेवास-इंदौर के बीच चलने वाली उपनगरीय बस का यह कंडक्टर बस केे दरवाजे पर खड़ा था और अचानक उसका हाथ फिसल गया। उसके गिरते ही यात्रियों ने शोर मचाया तो चालक ने बस रोकी, लेकिन तेजी से गिरने की वजह से उसे गंभीर चोट आई और ज्यादा खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

लसुडि़या पुलिस के अनुसार 37 वर्षीय आजम पिता यूसुफ पठान जबरन काॅलोनी में रहता था। वह कुछ समय पहले ही बालाजी ट्रेवल्स की बस में कंडक्ट का काम करने आया था। आजम के परिवार में उसकी पत्नी, तीन बच्चे माता और पिता हैै। वह पहले छोटा वाहन चलाता था। वह काम छोड़ने के बाद नए काम की तलाश में था और छह माह पहले उसके कंडक्टरी का काम शुरू किया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि जब वह गिरा, तब बस की स्पीड भी काफी तेज थी।

विज्ञापन

छात्र ने मारी टक्कर

तेजाजी नगर के समीप एक स्कूली छात्र ने एक पुलिस अफसर पर कार चढ़ा दी। इससे वे घायल हो गए। छात्र कार को क्षेत्र में सूनसान जगह पर खड़ा कर एक छात्रा के साथ बैठा था। एसआई गजानंद एकल कार के पास पहुंचे और दरवाजा खोलने को कहा था, तो छात्र ने कार दौड़ा दी। इससे एसआई सड़क पर गिरे और घायल हो गए। बाद में वायरलेस सेट पर कार की सूचना दी गई। बाद में कार का एसआई ने पुलिस वाहन से पीछा किया और आरोपी छात्र को पकड़ा। वह 12 वीं कक्षा का छात्र है और देवास में रहता है। छात्रा के परिजनों को भी थाने बुलाया और समझाकर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed