फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Complaints about pending rail projects of Indore reached Delhi, then the chairman had to come to Indore.

Indore:इंदौर के लंबित रेल परियोजनाओं की शिकायतें दिल्ली तक पहुंची तो इंदौर आना पड़ा चेयरमेन को

Wed, 03 May 2023 07:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 03 May 2023 07:00 PM IST
सार

बैठक में तय हुआ कि मुबंई से चीफ इंजीनियर इंदौर आकर प्रोजेक्टों की गति बढ़ाने की तरफ ध्यान देंगे। हर माह प्रोजेक्टों की प्रगति की समीक्षा होगी और इसकी रिपोर्ट तैयार होगी। सांसद शंकर लालवानी ने भी इंदौर से समर स्पेशल ट्रेन बढ़ाने की मांग की। 

विज्ञापन
Complaints about pending rail projects of Indore reached Delhi, then the chairman had to come to Indore.
रेलवे बोर्ड के चेयरमेन बैठक लेते हुए। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर से जुड़ी रेल परियोजनाओं को लेकर अब रेल विभाग सक्रिय होगा। इन परियोजनाओं के मामले में लगातार इंदौर की उपेक्षा हो रही थी। जब इसकी शिकायतें दिल्ली पहुंची तो रेलवे बोर्ड के चेयरमेन अनिल कुमार लाहोटी को इंदौर आना पड़ा। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें यह तक कह दिया कि इंदौर की अनदेखी को लेकर रेल विभाग की शहरवासियों के बीच नकारात्मक छवि बन रही है।

विज्ञापन

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर थे। तब इंदौर रेलवे स्टेशन के भूमिपूजन का शेड्यूल भी थी। उसके कार्ड भी सोशल मीडिया पर जारी हो गए थे, लेकिन दौरे के एक दिन पहले इंदौर का कार्यक्रम हटा दिया गया। इसके अलावा इंदौर दाहोद परियोजना, महू से सनावद तक लाइन को ब्राॅडगेज करने का काम भी गति नहीं पकड़ पाया। इन तमाम मुद्दों पर गुरुवार को रेलवे स्टेशन के रेस्ट हाऊस में तीन घंटे तक चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ कि मुबंई से चीफ इंजीनियर इंदौर आकर प्रोजेक्टों की गति बढ़ाने की तरफ ध्यान देंगे। हर माह प्रोजेक्टों की प्रगति की समीक्षा होगी।इसकी रिपोर्ट तैयार होगी। सांसद शंकर लालवानी ने भी इंदौर से समर स्पेशल ट्रेन बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन

सात साल बाद आए चेयरमेन

रेलवे के चेयरमेन स्तर के अफसरों के दौरे काफी कम होते है।सात साल पहले रेलवे बोर्ड के तत्कालीन चेयरमेन अश्विन लोहानी इंदौर आए थे। अनिल कुमार लाहोटी चेेयरमेन बनने के बाद पहली बार इंदौर आए। उन्होंने अफसरों को इंदौर और मध्य प्रदेश से जुड़े प्रोजेक्टों मेें गति लाने के लिए कहा। आपको बता दे कि पिछले माह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी दिल्ली गए थे और मध्य प्रदेश से जुड़ी रेल परियोजना के बारे में रेल मंत्री से चर्चा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरंग में जाकर देखे हालात

इंदौर दाहोद प्रोजेक्ट मेें टीही के आगे सुरंग का काम भी कई सालों से अटका हुआ है। चेयरमेन की बैठक के पहले जीएम अशोक कुमार मिश्र सुरंग देखने पहुंचे। सुरंग में पानी भरा था। कुछ हिस्सा सूखा था। वे सुरंग के डेेढ़ सौ मीटर तक भीतर गए। चेयरमैन ने इंदौर और लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन नवनिर्माण प्रोजेक्ट पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इंदौर रेलवे स्टेशन का नव निर्माण किया जाना हैं। इसके लिए 1000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। यह काम भी जल्दी शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed