फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   commissioner Mal singh Bhaydiya action hospital my mth

Indore: पहले दिन से एक्शन में संभागायुक्त, एमवायएच के बाद अब एमटीएच के डाक्टरों पर कार्यवाही के निर्देश

Thu, 03 Aug 2023 07:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 03 Aug 2023 07:24 PM IST
सार

निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए डॉक्टरों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के दिए निर्देश
 

विज्ञापन
commissioner Mal singh Bhaydiya action hospital my mth
अस्पताल में डाक्टरों से बातचीत करते कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

संभागायुक्त मालसिंह भयड़िया पदभार संभालने के बाद पहले दिन से एक्शन में हैं। बुधवार को उन्होंने एमवायएच में दौरा किया और सीट पर न मिलने वाले आठ डाक्टरों को नोटिस दिया। इसके बाद आज एमटीएच हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाए गए। इसके साथ ही संभागायुक्त द्वारा जानकारी मांगी जाने पर अपूर्ण जानकारी देने, रिकॉर्ड का विधिवत संधारण नहीं करने, मेडिसिन एवं अन्य सामाग्रियों की आमद एवं वितरण पंजी विधिवत संधारित नहीं करने जैसी कई खामियां पाई गई। इस पर संभागायुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन


डीन ने जारी किया नोटिस
संभागायुक्त के निर्देश पर महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने संबंधित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा दो दिवस में अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल के जिन चिकित्सकों/कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है उनमें आयुष्यमान मित्र सुमन भारती, आर.एस.ओ. डॉ.रोहिणी, आर.एस.ओ. डॉ. रिया, कॉर्डिनेटर पारुल जैन, लैब टेक्नीशियन अनुपम डिकैम्प, सहायक प्राध्यापक डॉ.एस.एन. लहरिया, कंप्यूटर ऑपरेटर अजय, आर.एस.ओ. एवं प्रभारी रेस्ट रूम डॉ. दीपक तिवारी तथा नर्सिग ऑफीसर सुनीता शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed