फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   collector ilayaraja t social media help

indore: युवक ने टि्वटर पर मांगी मदद, कलेक्टर ने तुरंत कार्यालय बुलाया, सिक्योरिटी एजेंसी को फटकारा

Wed, 14 Jun 2023 06:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 14 Jun 2023 06:20 PM IST
सार

इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने मामले में तुरंत संज्ञान लिया और युवक को जीवन में कभी निराश न होने के लिए समझाया
 

विज्ञापन
collector ilayaraja t social media help
कलेक्टर कार्यालय - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी आम जनता की सुनवाई और उनकी शिकायतों के निराकरण में सदैव संवेदनशील रहते हैं। उनके टि्वटर हैंडल पर गत दिवस एक युवक के हताशापूर्ण संदेश भेजा। जिस पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया और युवक को कलेक्टर कार्यालय बुलाया। 
विज्ञापन


दरअसल, हवा बंगले के नजदीक रहने वाले अमन ने कलेक्टर के टि्वटर हैंडल पर कमेंट करते हुए बताया था कि वह एक सिक्युरिटी एजेंसी में काम करता है और उसे उसकी मजदूरी नहीं दी जा रही है। उसने हताशापूर्ण शब्दों में अपनी स्थिति बयां की थी। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने उसकी शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए न केवल उसे अपना नंबर दिया अपितु टि्वटर पर ही रिप्लाई करते हुए उसे कलेक्टर कार्यालय आने के लिए कहा। जब अमन कलेक्टर कार्यालय पहुंचा तो डॉ. इलैयाराजा टी ने उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी को तुरंत वेतन भुगतान करने के लिए कहा। कलेक्टर ने युवक को जीवन में संघर्ष करने और हताशा में कोई कदम नहीं उठाने की समझाइश भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed