{"_id":"6489b78339df7297fb04e513","slug":"collector-ilayaraja-t-social-media-help-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"indore: युवक ने टि्वटर पर मांगी मदद, कलेक्टर ने तुरंत कार्यालय बुलाया, सिक्योरिटी एजेंसी को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
indore: युवक ने टि्वटर पर मांगी मदद, कलेक्टर ने तुरंत कार्यालय बुलाया, सिक्योरिटी एजेंसी को फटकारा
Wed, 14 Jun 2023 06:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 14 Jun 2023 06:20 PM IST
सार
इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने मामले में तुरंत संज्ञान लिया और युवक को जीवन में कभी निराश न होने के लिए समझाया
विज्ञापन
कलेक्टर कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी आम जनता की सुनवाई और उनकी शिकायतों के निराकरण में सदैव संवेदनशील रहते हैं। उनके टि्वटर हैंडल पर गत दिवस एक युवक के हताशापूर्ण संदेश भेजा। जिस पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया और युवक को कलेक्टर कार्यालय बुलाया।
दरअसल, हवा बंगले के नजदीक रहने वाले अमन ने कलेक्टर के टि्वटर हैंडल पर कमेंट करते हुए बताया था कि वह एक सिक्युरिटी एजेंसी में काम करता है और उसे उसकी मजदूरी नहीं दी जा रही है। उसने हताशापूर्ण शब्दों में अपनी स्थिति बयां की थी। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने उसकी शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए न केवल उसे अपना नंबर दिया अपितु टि्वटर पर ही रिप्लाई करते हुए उसे कलेक्टर कार्यालय आने के लिए कहा। जब अमन कलेक्टर कार्यालय पहुंचा तो डॉ. इलैयाराजा टी ने उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी को तुरंत वेतन भुगतान करने के लिए कहा। कलेक्टर ने युवक को जीवन में संघर्ष करने और हताशा में कोई कदम नहीं उठाने की समझाइश भी दी।