फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   : Indore Weather Update: Temperature Fall Down Cold Wave Alert in MP's Indore News in Hindi

Indore Weather: इंदौर में बढ़ी ठंडक, सीजन की सबसे सर्द रात रही, पारा दो डिग्री लुढ़का

Mon, 02 Jan 2023 12:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 02 Jan 2023 12:58 PM IST
सार

Indore Weather Today: इंदौर मेें ठंड का असर अब बढ़ने लगा है। रविवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। पारा 9.4  डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम रही। अब लगातार मौसम ठंडा रहेगा। 

विज्ञापन
: Indore Weather Update: Temperature Fall Down Cold Wave Alert in MP's Indore News in Hindi
इंदौर मेें ठंडक बढ़ने लगी है। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में दिसम्बर तो ज्यादा ठंडा नहीं रहा, लेकिन जनवरी माह में ठंडक मौसम में घुलने लगी है। रात को सर्द हवाओं ने ठंड के तेवर तीखे होने का अहसास कराया। 25 दिसम्बर तक तो घरों में कम स्पीड में पंखे चलाने की जरूरत महसूस हो रही थी, लेकिन जनवरी के पहले सप्ताह में अलाव जलाने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन

रविवार की रात उत्तर पूर्वी हवाएं 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलीं। बीते 24 घंटे में पूर्वी हवाएं अधिकतम 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलीं। इससे मौसम ठंडा हो गया। रविवार को शहर में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा, जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट रही। रात का तापमान 9.4 डिग्री रहा, जो इस सीजन की सबसे सर्द रात थी। रविवार को दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अब लगातार बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। इस वजह से जनवरी में शीत लहर का असर दिखाई देगा। तीन जनवरी तक तापमान में हल्की गिरावट होने से हल्की ठंड रहेगी, लेकिन इसके बाद ठंड के तेवर तीखे होंगे। जनवरी में कुछ कोल्ड डे भी हो सकते हैं। ठंड के कारण प्रशासन ने सुबह की पाली में लगने वाले स्कूलों का समय बदला हुआ है। कक्षाएं सुबह 9 बजे से संचालित हो रही हैं, ज्यादा ठंड होने पर स्कूलों में अवकाश भी घोषित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed