फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Coaches remained in Baroda for Metro, will start coming to Indore by May, trial in first week of September

Indore News:मेट्रो के लिए बड़ौदा में बन रहे कोच, मई तक आने लगेंगे इंदौर, सितंबर के पहले सप्ताह में ट्रायल

Sat, 04 Feb 2023 07:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 04 Feb 2023 07:26 PM IST
सार

पटरियों का निर्माण जिंदल स्टील कंपनी कर रही है। उसकी सप्लाई फरवरी अंत तक होगी। उसके बाद तकनीकी काम पांच माह में पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है,क्योकि सितंबर तक सरकार ने ट्रायल रन की समयसीमा तय की है।

विज्ञापन
Coaches remained in Baroda for Metro, will start coming to Indore by May, trial in first week of September
मेट्रो प्रोजेक्ट का दौरा करते एमडी मनीष सिंंह - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में चल रहे मेट्रो के काम की समीक्षा शनिवार को सांसद शंकर लालवानी व मेट्रो कार्पोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने की। उन्होंने मौके पर जाकर निर्माण कार्यों की गति देखी अौर बाद में बैठक लेकर समीक्षा की।

विज्ञापन


सांसद लालवानी ने कहा कि मेट्रो के ट्रायल रन की समयसीमा आगे नहीं बढ़ेगी। सितंबर केे पहले सप्ताह में ट्रायल रन होगा। एमडी मनीष सिंह नेे बताया कि ट्रेक बिछाने का काम मार्च तक शुरू हो जाएगा। इंदौर मेट्रो केे लिए बड़ौदा में कोच तैयार हो रहे है। कोच का अवलोकन करने भी जल्दी ही अफसर जाएंगे। कोच हमें मई में मिलता प्राप्त हो जाएंगे। तब तक प्राॅयरिटी कारिडोर में पटरियां बिछाने का काम भी लगभग पूरा कर लिया जाए।

विज्ञापन

पटरियों का निर्माण जिंदल स्टील कंपनी कर रही है। उसकी सप्लाई फरवरी अंत तक होगी। उसके बाद तकनीकी काम पांच माह में पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है,क्योकि सितंबर तक सरकार ने ट्रायल रन की समयसीमा तय की है। इस प्रोजेक्ट पर ढाई सौ करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन का काम भी तेजी से

एमडी सिंह ने बताया कि मेट्रो स्टेशन का काम भी तेजी से गांधी नगर में किया जा रहा हैै। वहां एक प्लेटफार्म भी तैयार हो रहा है। जिससे कोचेस को ट्रेक पर चढ़ाया जाएगा। फिलहाल ट्रायल रन छह किलोमीटर वाले हिस्से में होगा और उसके निर्माण पर ही जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि समयसीमा मेें काम पूरा हो, इसलिए रात में भी काम चल रहा है। निर्माण एजेसियों ने भी वर्कफोर्स में वृदि्ध की है। अभी 17 किलोमीटर के हिस्से में पिलर निर्माण और उन पर सेगमेट जोड़ने का काम जारी है। एक सेगमेंट को जोड़ने का काम पहले 13 दिन में हो रहा था, उसके लिए 10 दिन का टारगेेट दिया गया है। पहले ड्राइंग और डिजाइन की मंजूरी में देरी हो रही थी,लेकिन अब वह परेशानी भी दूर हो चुकी है, इसलिए अब काम गति पकड़ रहा है।

आपको बता दें कि इंदौर में पहले चरण में 31 किलोमीटर के ट्रेक में एयरपोर्ट से सुपर कारिडोर, भंवरासला, सुखलिया ग्राम चौराहा, रेडिसन चौराहा, खजराना, पलासिया अौर एमजी रोड का हिस्सा शामिल है। अभी 17 किलोमीटर हिस्से में ही काम चल रहा है। निर्माण पूर्ण करने की प्राथमिकता एयरपोर्ट से रेडिसन चौराहे वाले हिस्से में दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed