फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Coaches designed at a speed of 80 kilometers per hour, the speed will be reduced at the turn

Indore: 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से डिजाइन किए कोच, मोड़ पर होगी स्पीड कम

Fri, 01 Sep 2023 07:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 01 Sep 2023 07:53 PM IST
सार

प्राॅयरिटी काॅरिडोर पर पांच स्टेशन बनाने का काम अंतिम दौर में है। स्टेशन पर दो फ्लोर रहेंगे। पहले फ्लोर पर टिकट, सुरक्षा जांच और एंट्री गेट होंगे। वहां से दूसरे फ्लोर पर जाकर मेट्रो ट्रेन में सवार हो सकेंगे।

विज्ञापन
Coaches designed at a speed of 80 kilometers per hour, the speed will be reduced at the turn
मेट्रो के सेफ्टी रन की तैयारी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के मेट्रो ट्रेक पर चलने वाले कोच 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के हिसाब से डिजाइन किए गए है। ये एक एक से दूसरे स्टेशन की दूरी डेढ़ से दो मिनट में तय करेंगे, लेकिन इंदौर के रुट पर घुमाव ज्यादा है, इसलिए कोच की स्पीड भी प्रभावित होगी। कर्व पर स्पीड घटकर 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। फिलहाल तैयार हो रहे 17 किलोमीटर के ट्रेक पर सबसे शार्प कर्व रेडिसन चौराहे पर है। यहा मेट्रो की स्पीड सबसे कम होगी।

विज्ञापन

गुरुवार को इंदौर पहुंचे एक इंचन और दो कोच को जोड़ने का काम शुरू हो चुका है। कोच एआई तकनीक से डिजाइन किए है और सारी आपरेटिंग सिस्टम कम्प्यूटराईज रहेंगे। न तो ट्रेन चलाने के लिए ड्रायवर की जरुरत होगी और न ही कोच में अटेंडर की जरुरत पड़ेगी, लेकिन शुरुआती दौर में ड्रायवर और अटेंडर दोनो कुछ समय के लिए रखे जाएंगे।

विज्ञापन


मेट्रो प्रोजेक्ट के अफसरों का कहना है कि पहल डिपो में कोच का सेफ्टी रन किया जाएगा। तीन से चार दिन में यह रन होगा। उसके बाद छह किलोमीटर हिस्से में ट्रायल रन होगा। ट्रायल रन के लिए ट्रेक और गांधी नगर स्टेशन लगभग तैयार किए जा चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे फ्लोर से मिलेगी ट्रेन

प्राॅयरिटी काॅरिडोर पर पांच स्टेशन बनाने का काम अंतिम दौर में है। स्टेशन पर दो फ्लोर रहेंगे। पहले फ्लोर पर टिकट, सुरक्षा जांच और एंट्री गेट होंगे। वहां से दूसरे फ्लोर पर जाकर मेट्रो ट्रेन में सवार हो सकेंगे। इंदौर देश के सबसे साफ शहरों में है, इसलिए स्टेशनों पर सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। मेट्रो ट्रेन के भीतर किसी तरह का कचरा फेंकने की अनुमति यात्रियों को नहीं रहेगी। हर स्टेशन पर आठ एस्केलेटर लगाए जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed