फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   CM Yadav said that industrial area will be developed in 10 thousand square kilometers from Indore

Indore: 'इंदौर से दस हजार वर्ग किलोमीटर में इंडस्ट्रियल एरिया विकसित होगा' बोले CM यादव...जानें क्या कुछ कहा

Tue, 18 Feb 2025 09:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 18 Feb 2025 09:43 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि इंदौर, उज्जैन और ओंकारेश्वर के बीच हेलिकॉप्टर सुविधा शुरू होगी। मेडिकल टूरिज्म के किए भी हेल्थ पॉलिसी में बदलाव किए है। हमारे प्रदेश की समृद्धि के लिए महापुरुषों का योगदान दिया। वर्षों पहले से यहां से उद्योग धंधे फले फुले है।

विज्ञापन
CM Yadav said that industrial area will be developed in 10 thousand square kilometers from Indore
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में 24 फरवरी को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में इंदौर के उद्योगपतियों को न्यौता देने मुख्यमंत्री मोहन यादव आए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि  सरकार के साथ जुड़ कर उद्योगों की प्रगति होती है। हमने प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण देने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री बेल्ट में फ्री होल्ड प्लॉट भी दिए जाएंगे। इंदौर और उज्जैन के बीच दस हजार वर्ग किलो मीटर में इंस्ट्रियल एरिया का विस्तार किया जाएगा। इसमें उज्जैन, मक्सी, रतलाम, देवास के क्षेत्र शामिल होंगे।
विज्ञापन


एयर कनेक्टिविटी के लिए सरकार अनुदान भी दे रही है
सीएम ने कहा कि इंदौर,उज्जैन और ओंकारेश्वर के बीच हेलिकॉप्टर सुविधा शुरू होगी। मेडिकल टूरिज्म के किए भी हेल्थ पॉलिसी में बदलाव किए है। हमारे प्रदेश की समृद्धि के लिए महापुरुषों का योगदान दिया। वर्षों पहले से यहां से उद्योग धंधे फले फुले है।
विज्ञापन


उद्योगपतियों ने दिए सुझाव
एक उद्योगपति ने कहा कि इंदौर की कनेक्टिविटी ठीक करना होगी। इंदौर से अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने बढ़ाने की जरुरत है। उद्योग पति अशोक बड़जात्या ने कहा कि छोटे उद्योगों पर भी फोकस होना चाहिए। इससे ज्यादा रोजगार ज्यादा मिलेंगे। नेमावर रोड के उद्योगपतियों ने कहा कि फायर स्टेशन की वहां जरुरत है। उद्योगपति सावन लड्ढा ने कहा कि इंदौर में स्टार्टअप इंदौर में सबसे ज्यादा है। उसके लिए भी अलग से एक समिट हो। एक महिला उद्यमी ने मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार रोजगार पर रहेगा फोकस
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमने जो नीतियां बनाई है। उसमें निवेशकों को अनुभूतियां प्राप्त करने के लिए जूते नहीं घिसेंगे। ये समिट 20 लाख रोजगार निर्मित होंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में काफी संभावनाएं है। माहौल भी अनुकूल है। 


जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट में कहा कि मध्य प्रदेश का समग्र विकास में उद्योगों का विकास जरूरी है। ये समिट इसके लिए मील का पत्थर साबित होगी। स्वागत भाषण सीआईसीए मालवा के अध्यक्ष सिद्धार्थ सेठी ने दिया। उन्होंने कहा कि अब इंदौर और भोपाल ही नहीं प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों में भी निवेशक उद्योग लगा रहे है। प्रमुख सचिव सिंह ने कहा कि विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश भी अपना योगदान दे रहा है। उद्योगों को हमारी सरकार प्राथमिकता दे रही है। अतिथियों का स्वागत उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed