फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   CM Yadav participated in the parade at Nehru Stadium in Indore

Republic Day: इंदौर के नेहरू स्टेडियम में परेड में शामिल हुए सीएम यादव, बोले- समुचित विकास के लिए हम प्रयासरत

Sun, 26 Jan 2025 10:50 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 26 Jan 2025 10:50 AM IST
सार

Republic Day: सीएम मोहन यादव ने कहा कि आयुष्मान योजना में मध्य प्रदेश सबसे आगे है। एयर एंबुलेंस मध्य प्रदेश में शुरू हुई। मध्यप्रदेश विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। 
 

विज्ञापन
CM Yadav participated in the parade at Nehru Stadium in Indore
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की परेड हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के समुचित विकास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। हमने रोजगार देने वाली शिक्षा पर जोर दिया है। रोजगार परख पाठ्यक्रम शुरू किए गए। 30 मेडिकल कॉलेज संचालित हुए हैं। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले सिर्फ पांच मेडिकल कॉलेज प्रदेश में थे। आने वाले तीन वर्षों में 24 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।

विज्ञापन

सीएम मोहन यादव ने कहा कि आयुष्मान योजना में मध्य प्रदेश सबसे आगे है। एयर एम्बुलेंस मध्य प्रदेश में शुरू हुई। मध्यप्रदेश विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। चाहे कृषि हो, ग्रामीण विकास हो या रोजगार, हम समान विकास चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन में 17 हजार गांव में नल कनेक्शन हो चुके है। नदी जोड़ो अभियान में भी हमने उल्लेखनीय काम किया है। प्रदेश के शहरों के विकास के लिए भी हम प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


इंदौर, उज्जैन, देवास जैसे शहरों की सीमाओं को जोड़कर महानगर की तर्ज पर विकास होगा। उन्होंने कहा कि राम और कृष्ण से जुड़े स्थलों को हम संवार रहे हैं, इससे धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा। तीन साल बाद होने वाले सिंहस्थ कुंभ को वैश्विक आयोजन बनाया जाएगा। हाल ही में हमने धार्मिक नगरी महेश्वर में कैबिनेट बैठक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभक्ति गीतों पर स्कूली बच्चों ने दी प्रस्तुति
स्टेडियम में परेड के बाद पुलिस, सीमा सुरक्षा बल के बैंड ने देशभक्ति की धुनें बजाई। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा प्रदेश के विकास से जुड़ी झांकियां भी निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed