फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   cm shivraj singh chouhan abuse by congress politician chandrashekhar patel

Indore News: सीएम शिवराज को अपशब्द कहने वाला गिरफ्तार, शहर से भागने की तैयारी में था

Sat, 11 Mar 2023 03:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 11 Mar 2023 03:38 PM IST
सार

भाजपा नेताओं के विरोध के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए शुक्रवार रात ही पटेल को गिरफ्तार कर लिया
 

विज्ञापन
cm shivraj singh chouhan abuse by congress politician chandrashekhar patel
चंद्रशेखर पटेल - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपशब्द कहने वाले सेवादल के नेता चंद्रशेखर पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया। बताया जा रहा है कि वह शहर से भागने की तैयारी में थे लेकिन शुक्रवार रात में ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को इंदौर के सत्य सांई चौराहे पर कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। इसमें सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ने मंच से सीएम को लालची बोला और अपशब्द कहे। यह सुनते ही धरने में मौजूद कांग्रेसी भी घबरा गए। उन्होंने पटेल को तुरंत वहां से भगा दिया। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर आया और भाजपा नेताओं ने जमकर आपत्ति दर्ज की। इसके बाद पटेल पर विजय नगर थाने में केस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


शाम को हुआ विरोध प्रदर्शन
भाजपाईयों ने शुक्रवार शाम को ही इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए पटेल को देर रात पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed