फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   CM Mohan Yadav instructions to Collector indore child abuse case

Exclusive: इंदौर में नाबालिग से अश्लील हरकत, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कलेक्टर को तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश

Tue, 19 Dec 2023 09:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 19 Dec 2023 09:58 PM IST
सार

बच्ची के परिजनों ने थाने के बाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की थी। अंत में मामला मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यालय तक पहुंचा।

विज्ञापन
CM Mohan Yadav instructions to Collector indore child abuse case
सीएम मोहन यादव के कार्यालय से इंदौर कलेक्टर को मामले को संज्ञान में लेने के लिए कहा गया - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में पांच साल की बच्ची से अश्लील हरकत का मामला सीएम मोहन यादव के पास पहुंचा है। मामला सीएम के संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी को जांच कर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि अमर उजाला से बातचीत में बच्ची के परिजनों ने बताया कि वे पिछले दो महीने से परेशान हैं। लेकिन कहीं से भी उन्हें मदद नहीं मिल रही है। इस मामले में वे विजयनगर थाने से लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय भी जा चुके हैं। उल्टा अब अश्लील हरकत करने वाले लड़के के परिजन ने उन्हें ही झूठे केस में फंसा दिया है।
विज्ञापन


थाने पर बयान के बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया
इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार की नाबालिग बच्ची के साथ तीन अक्तूबर के दिन स्कूल में 12वीं कक्षा के एक लड़के ने अश्लील हरकत की। बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन विजयनगर थाने पर शिकायत करने पहुंचे। परिजन का कहना है कि बच्ची ने थाने में बयान दिए, जिसके बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। परिजन स्कूल भी गए, लेकिन स्कूल प्रशासन ने भी घटना पर कोई एक्शन नहीं लिया। इस दौरान हरकत करने वाले लड़के का बच्ची की मां से सामना हो गया। बातचीत के दौरान दोनों में विवाद हुआ और बाद में लड़के ने बच्ची की मां पर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम से शिकायत के बाद हुई सुनवाई
मंगलवार को परिजन इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी के पास अपनी बात लेकर पहुंचे। परिजन ने बताया कि वे अपनी परेशानी लेकर उज्जैन सीएम मोहन यादव के कार्यालय गए थे। इसके बाद वहां से उन्हें इंदौर कलेक्टर के कार्यालय जाने के लिए कहा गया। जब परिजन इंदौर कलेक्टर के पास पहुंचे, तब सीएम आफिस ने कलेक्टर को इस मामले की जानकारी भी दी गई और पूरी जांच के बाद तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा गया। 

बच्ची की मां ने कलेक्टर कार्यालय में बिलखते हुए दर्द किया बयां
बच्ची की मां ने इंदौर कलेक्टर कार्यालय में बिलखते हुए दर्द बयां किया। मां अपने साथ मासूम बेटी और परिजन को भी लेकर आई थी। मां ने बताया कि दो महीने से वे लोग बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूरन उन्हें सीएम कार्यालय जाना पड़ा। अब उन्हें इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी और सीएम मोहन यादव से ही उम्मीद है कि वे इंसाफ दिला पाएंगे। विजयनगर टीआई रवीन्द्र गुर्जर का कहना है कि मामला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के पास में भेजा गया है। मैं इस मामले में इससे अधिक कुछ नहीं कह सकता। 


कल बच्ची के बयान लिए जाएंगे
सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन पल्लवी पोरवाल ने कहा कि हमने बच्ची की मां को पहले भी बुलाया था। लेकिन वे बयान करवाने के लिए नहीं आईं। आज यह मामला हमारे पास कलेक्टर कार्यालय से फिर आया है। हमने बच्ची और उसकी मां को कल बयान के लिए बुलाया है। बयान होने के बाद हम जांच रिपोर्ट सौंप देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed