{"_id":"671658b97c5932cd000e615f","slug":"cm-helpline-complaint-indore-news-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: सीएम हेल्पलाइन से ब्लैकमेलिंग करने वालों की सूची बना रहा प्रशासन, एक व्यक्ति ने की 800 शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: सीएम हेल्पलाइन से ब्लैकमेलिंग करने वालों की सूची बना रहा प्रशासन, एक व्यक्ति ने की 800 शिकायत
Mon, 21 Oct 2024 07:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 21 Oct 2024 07:05 PM IST
सार
ब्लैकमेलर्स की सूची बन रही, जांच के बाद कार्रवाई करेगा प्रशासन, 224 ऐसे आवेदकों की सूची तैयार की गई है, जो आदतन शिकायतकर्ता माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत करने वाले आवेदकों की गहन जांच की जा रही है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य उन आवेदकों की पहचान करना है, जो बार-बार शिकायत करके विभागीय अधिकारियों और प्रशासन को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके तहत 224 ऐसे आवेदकों की सूची तैयार की गई है, जो आदतन शिकायतकर्ता माने जा रहे हैं। इन आवेदकों की लगातार शिकायतें और प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिशों को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को सतर्क किया है।
अधिकारियों को कर रहे ब्लैकमेल
प्रदेश के हर जिले में सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से आने वाली शिकायतों की स्क्रूटनी की जा रही है। खासकर ऐसे आवेदकों को चिन्हित किया जा रहा है, जो बार-बार एक ही या मिलते-जुलते मुद्दों पर शिकायत दर्ज कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा 10 से 12 श्रेणियों में इन शिकायतों की जांच की जा रही है ताकि सही और गलत शिकायतों का अंतर स्पष्ट किया जा सके। इन शिकायतों में कई बार देखा गया है कि कुछ लोग विभागीय अधिकारियों को ब्लैकमेल करने के लिए जानबूझकर शिकायतें कर रहे हैं। ऐसे आवेदकों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
224 आवेदकों की सूची बन गई
इंदौर जिले में प्रशासन ने 224 आवेदकों की सूची तैयार की है, जिन्हें आदतन शिकायतकर्ता माना जा रहा है। हालांकि, अभी भी इस सूची में और नाम जोड़े जाने की संभावना है क्योंकि जांच प्रक्रिया जारी है। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से ऐसे और आवेदकों की पहचान की जा रही है। इस संबंध में पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही इन पर कोई ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एक ही व्यक्ति ने 800 शिकायतें की
प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कई ऐसे आवेदक भी सामने आए हैं, जिन्होंने 200 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई हैं। एक ही नाम से, लेकिन अलग-अलग फोन नंबरों का इस्तेमाल कर, ये लोग बार-बार शिकायत कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में यह देखा जा रहा है कि शिकायतें कितनी सही और कितनी गलत हैं। बिचौलीहब्सी क्षेत्र के एक आवेदक ने अब तक लगभग 800 शिकायतें दर्ज कराई हैं। इस आवेदक का नाम फिलहाल उजागर नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही उसकी सभी शिकायतों की जांच पूरी की जाएगी।
जांच के बाद करेंगे कार्रवाई
कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा की जो भी सीएम हेल्पलाइन का दुरुपयोग करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। अभी सूची बन रही है और जांच चल रही है। जांच के बाद पता चलेगा कि कौन सीएम हेल्पलाइन का गलत उपयोग कर रहा है।
यह शिकायतें सबसे ज्यादा
शिकायतों का प्रकार देखा जाए तो इनमें ज्यादातर मामले कचरा, गंदगी, गटर के ढक्कन खुले होने और सड़कों पर गड्ढों से संबंधित हैं।
शिकायतों के आंकड़े
24000 से अधिक शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पर लंबित पड़ी हैं इंदौर जिले में
3605 शिकायतें आई हैं नगर निगम के पास अलग अलग विषयों से संबंधित
4994 शिकायतें लंबित हैं पुलिस प्रशासन के खिलाफ सुनवाई न होने के कारण
यह विभाग सबसे लापरवाह
लंबित शिकायतों में अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, गृह विभाग, नगरीय विकास और आवास विभाग, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, और महिला एवं बाल विकास विभाग की शिकायतें सबसे अधिक हैं।