फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Clouds encamped in Indore, light rain expected for two days

Indore: इंदौर में बादलों ने डाला डेरा, दोपहर बाद हुई बारिश

Wed, 06 Sep 2023 07:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 06 Sep 2023 07:20 PM IST
सार

मौसम में हुए बदलाव के कारण तापमान तो कम हुआ, लेकिन उमस के कारण पंखे कूलरों की जरुरत महसूस होती रही।  दिन का तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का तापमान 22.3 डिग्री रहा। हवाएं की रफ्तार भी सामान्य दिनों से ज्यादा रही। 

विज्ञापन
Clouds encamped in Indore, light rain expected for two days
इंदौर में मौसम ने करवट ली। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात से आ रही नमी का असर इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में नजर आ रहा है। बुधवार को बादलों ने डेरा डाला और मौसम में थोड़ी ठंडक खुल गई। बारिश की हल्की फुहारों ने भी आमद दी। इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। 
विज्ञापन

20 दिनों के बाद इंदौर शहर में फिर बारिश का दौर देखा। दोपहर के बाद पहले तेज हवाएं चली, फिर मोटी-मोटी बूंदे बरसने लगी। 15 मिनट तक एक जैसी बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी, हालांकि शाम को फिर उमस से लोग परेशान हो गए। अगस्त में इंदौर में तीन इंच से भी कम बारिश हुई थी। इंदौर में अब तक 25 इंच बारिश हो चुकी है।

विज्ञापन
बारिश की लंबी खेंच के कारण फसलें खराब हो रही थी।।  मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक आसपास में बादल छाए रहेंगे। हल्की मध्यम बारिश भी इस दौरान हो सकती है। जिन हिस्सों में बारिश हुई, वहां किसानों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में हुए बदलाव के कारण तापमान तो कम हुआ।  दिन का तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का तापमान 22.3 डिग्री रहा। हवाएं की रफ्तार भी सामान्य दिनों से ज्यादा रही। मौसम वैज्ञानिक ममता यादव के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे मालवा और निमाड़ के हिस्से को नमी मिल रही है। खंडवा इंदौर के आसपास तीन दिन तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। बादल भी दो-तीन दिन तक छाए रहेंगे। 


फसलों के लिए बूंदा-बादी भी टाॅनिक साबित होगी
प्रदेश के कई जिले सूखे की मार झेल रहे है। बारिश नहीं होने से फसल सूखने के कंगार पर थी और कीटों ने भी फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया था। फिर से बारिश का दौर शुरू होने के कारण किसानों को फसलों का नुकसान होने से बच जाएगा। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मध्यम और हल्की बूंदाबांदी भी फसलों के लिए टाॅनिक के समान है। भोपाल और निमाड़ के कुछ हिस्सों में बारिश से किसानों को राहत महसूस हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed