फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Christmas celebrated in Indore, prayers in churches, people arrived wearing masks

Indore News: इंदौर में मना क्रिसमस, गिरजाघरों में प्रार्थना, मास्क लगाकर पहुंचे लोग

Sun, 25 Dec 2022 03:56 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 25 Dec 2022 03:56 PM IST
सार

इंदौर में भी क्रिसमस की धूम रही, लेकिन कोरोना को लेकर सर्तकता भी दिखी। धर्मावलंबी मास्क लगाकर पहुंचे और एक-दूसरे को बधाई दी। गिरजाघरों में माता मरियम और प्रभु ईसा मसीह की झांकियां सजी थी।

विज्ञापन
Christmas celebrated in Indore, prayers in churches, people arrived wearing masks
गिरजाघरों में पहुंचे लोग - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

रंगीन रोशनी से नहाए गिरजाघर आने वालों की रौनक से आबाद थे। शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि के जनमोत्सव मनाने का सिलसिला चला जो रविवार तक कायम था।

विज्ञापन

शहर के क्रिश्चिन बहुल्य क्षेत्रों में ईसाई परिवारों ने भी स्वादिष्ठ पकवान बनाए थे और अपने घरों में रोशनियां की थी। रात को अातिशबाजी कर भी उन्होंने जश्न मनाया। रविवार सुबह भी गिरजाघरों में लोग पहुंचे और विशेष प्रार्थना में शामिल होने के बाद एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। चर्च में आए लोगों से बिशप चाको ने कोरोना से सर्तक रहने और मास्क पहनने की अपील की।

रात में मना जन्मोत्सव

रेड चर्च में शनिवार रात को विशेष प्रार्थना हुई। प्रभु के आगमन काल में प्रतीक स्वरुप सफेद मोमबत्तियां जलाई गई। परिसर में गौशाला में प्रभु के जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई थी। जिसे देखने के लिए लोग जुट रहे थे। माता मरियम की प्रतिमा के सामने लोग मोमबत्तियां लगाकर प्रार्थना कर रहे थे। कुछ सांताक्लाज बच्चों को टॉफियां भी बांट रहे थे। छावनी चर्च में लोगों ने मास्क पहनकर प्रार्थना की। जन्मोत्सव से पहले गीत भी गाए गए। हॉॅल में काफी भीड़ होने के कारण कई लोग बाहर खड़े होकर भी गीत गा रहे थे। रात 12 बजने के बाद प्रभु का जन्मोत्सव मना और लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी।

विज्ञापन

बाजारों में भी रौनक

शहर के बाजार भी क्रिसमस पर सजे रहे। कई बाजारों में ग्राहकों को आकर्षक ऑफर दिए गए। शहर के माॅल अौर बड़े शोरुम भी देर रात तक खुले रहे। कई परिवार पिकनिक मनाने के लिए भी शहर से बाहर निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed