फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Children of minority schools took oath to protect the constitution

Indore News: संविधान की रक्षा के लिए जुटे अल्पसंख्यक स्कूलों के बच्चे, सड़क चलते राहगीरों का भी खींचा ध्यान

Sun, 22 Jan 2023 04:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 22 Jan 2023 04:59 PM IST
सार

स्कूली बच्चों ने बिखेरे देशभक्ति के इंद्रधनुषी रंग, संस्था सेवा सुरभि और रोटरी क्लब ने आयोजित किया कार्यक्रम, 25 स्कूलों के 500 से अधिक बालक -बालिकाओं ने तिरंगा ध्वज लेकर संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया

विज्ञापन
Children of minority schools took oath to protect the constitution
इंडिया गेट पर अल्पसंख्यक स्कूलों की छात्राएं संविधान की रक्षा की शपथ लेते हुए। दूसरे चित्र में रैली - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

झंडा ऊंचा रहे हमारा' अभियान के अंतर्गत माइनॉरिटी स्कूल एसो. के तत्वावधान में गांधी हाल से रीगल चौराहा स्थित इंडिया गेट तक 25 स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने तिरंगा रैली निकालकर समूचे माहौल को तिरंगामय बनाए रखा। रोटरी क्लब के 13 संगठनों ने इंडिया गेट पहुंचकर 'अमर जवान ज्योति' की प्रतिकृति पर शहीदों को पुष्पांजलि समर्पित की। संध्या को जाल सभागृह में शहर के 12 स्कूलों के बच्चों ने अंतरविद्यालयीन समूह गान स्पर्धा में भाग लेकर देश भक्ति के इंद्रधनुषी रंग बिखेरे, वहीं प्रख्यात गायक प्रसन्न राव ने अपनी टीम के साथ सुरीले फिल्मी गीतों की महफिल से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध बनाए रखा।

विज्ञापन


अभियान की शुरुआत गांधी हाल से निकली तिरंगा रैली के साथ हुआ' जिसमें माइनॉरिटी स्कूल एसो. म प्र की मेजबानी में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों के 25 स्कूलों के 500 से अधिक बालक -बालिकाओं ने परंपरागत यूनिफार्म में हाथों में देशभक्ति से प्रेरित संदेशों की तख्तियां और तिरंगा ध्वज लेकर इंडिया गेट पहुंचकर संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया और संविधान की रक्षा की शपथ लेकर शहीदों को पुष्पांजलि भी समर्पित की। रैली  में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता मुकुंद कुलकर्णी, शफी शेख, अब्दुल हाफिज सर, याकूब मेमन, इसहाक खान, नवाज गौरी, काशिफ खान, आमिर खोखर, अरबा शाकिर, फरहान खान, सिद्दीकी खान, जुबेर आजाद, आफताब मंसूरी, अ. गफूर खान, सोहेल खान, जुनेद अंसारी सहित अनेक मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। 
विज्ञापन


अल्पसंख्यक विद्यालयों के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ जोशीले नारे लगाते हुए रैली में भाग लिया। संस्था सेवा सुरभि की ओर से संयोजक ओमप्रकाश नरेडा, मदनमोहन सिंह भसीन, जानकी वल्लभ जोशी, अशोक मित्तल ने रैली की अगवानी की। प्रशस्ति एवं प्रमाण पत्र मुकुंद कुलकर्णी, रामेश्वर गुप्ता मनीष ठक्कर एवं दीपक अधिकारी ने भेंट किए। सुबह  एडवांस एकेडमी, आइएटीवी एजुकेशनल एकेडमी एवं न्यू ग्रीन फील्ड पब्लिक एकेडमी के बच्चों ने भी इंडिया गेट पहुंचकर पुष्पांजलि समर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को रोटरी क्लब के 13 संगठनों के पदाधिकारियों ने भी इंडिया गेट एवं अमर जवान ज्योति की प्रतिकृति पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। रोटे. राकेश बमोरिया, प्रकाश नांदेड़कर एवं सुशील जैकब ने बताया कि रोटरी क्लब इंदौर, इंदौर वैली, गैलेक्सी, मार्शल, तेजस्विनी, अन्नपूर्णा, होल्कर, साकेत, प्लेटिनम, ग्रैंड, अहिल्या, इंदौर ईस्ट एवं रोटरी क्लब पीथमपुर के करीब 40 सदस्यों ने मौजूदगी दर्ज कराई। सेवा सुरभि की ओर से अरविंद जायसवाल, कमल कलवानी, गोविंद मंगल ने अगवानी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed