फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Child dies after drowning in dug for water recharging in Press Complex Garden

Indore: प्रेस कॉम्प्लेक्स में वाटर रिचार्जिंग के लिए बनाए गड्ढे में था पानी, 13 साल के मासूम की डूबने से मौत

Thu, 20 Jul 2023 07:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 20 Jul 2023 07:53 PM IST
सार

मृतक का नाम रेहान पिता मुराद खान है। वह अपने दोस्तों के साथ गार्डन गया था। दोस्त नहाने उतरे तो वह भी पानी में नहाने चला गया। बगीचे का गड्ढा भी 10 फीट से ज्यादा गहरा था। वह डूबने लगा तो दूसरे बच्चों ने शोर मचाया।

विज्ञापन
Child dies after drowning in dug for water recharging in Press Complex Garden
गार्डन के गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में नगर निगम ने वाटर रिचार्जिंग के लिए गड्ढा खोदा था। बारिश में इसमें पानी भर गया। नहाने के लिए गए 13 साल के मासूम की उसमें डूबने से मौत हो गई। घटना में नगर निगम की लापरवाही सामने आई है। 10 फीट गहरे गड्ढे के आसपास न तो कोई साइन बोर्ड था और न ही बैरिकेटिंग क ररखी थी। 

विज्ञापन


मामला इंदौर के प्रेस कॉम्प्लेक्स स्थित बगीचे का है। वहां रिचार्जिंग के लिए बने गड्ढे में बच्चे नहा रहे थे। गड्ढा 10 फीट गहरा था, जिसमें डूबने से 13 साल के रेहान पिता मुराद खान की मौत हो गई। रेहान अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। गहरा पानी होने से वह डूब गया। उसे तैरना नहीं आता था। वह डूबने लगा तो दूसरे बच्चों ने शोर मचाया। इसके बाद मदद के लिए कुछ लोग आए। तब तक रेहान की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौकेे पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


नहीं था गार्डन मेें चौकीदार

नगर निगम ने इस गार्डन को विकसित किया है। पहले गार्डन में काफी जलजमाव होता था, इसलिए यहां वाटर रिजार्चिंग पिट बनाई गई। करीब दस फीट गहरा गड्ढा खोदा गया। उसके आसपास बागड़ लगा दी गई। सुरक्षा के लिए कोई दीवार नहीं बनाई गई। गार्डन मेें कोई चौकीदार भी नगर निगम ने नहीं रखा था। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने बताया कि गार्डन में चौकीदार तैनात किया गया था या नहीं, इसका पता कराया जा रहा है। निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। इसका पता करा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहलेे भी हो चुकी है गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत

आजाद नगर में पिछलेे माह 25 जून को नर्मदा लाइन के लिए खोदे गए गढ्डे मेें गिरने से पांच साल के मासूम वंश पांडे की मौत हो गई थी। तब निगम अफसरों नेे एलएनटी कंपनी केे खिलाफ केस दर्ज कराया था,हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed